Airport Lounge Access: ICICI, Axis, Mastercard का नया कदम, बैंक DreamFolks की जगह सीधे कर रहे लाउंज डील

Airport Lounge Access: देश की प्रमुख बैंकिंग संस्थाएं और डेविट/क्रेडिट कार्ड नेटवर्क आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक और मास्टरकार्ड अब एयरपोर्ट लाउंज सेवाओं के लिए DreamFolks सर्विसेज लिमिटेड पर निर्भर नहीं रहना चाहतीं। इसके बजाय वे सीधे लाउंज ऑपरेटरों से डील करने की योजना पर काम कर रही हैं। सूत्रों के मुताबिक, यह रुझान आने वाले समय में अन्य बैंकों द्वारा भी अपनाया जा सकता है।

DreamFolks एक ट्रैवल और लाइफस्टाइल एग्रीगेटर कंपनी है जो देश के अधिकांश हवाई अड्डों पर लाउंज एक्सेस की सुविधा देती है। लेकिन 22 सितंबर 2024 को इसके सिस्टम में आई गड़बड़ी ने हज़ारों यात्रियों की लाउंज पहुंच में अड़चन डाल दी थी। हालांकि कंपनी ने अगले ही दिन सेवा बहाल कर दी, लेकिन यह घटना बैंकों और कार्ड नेटवर्क्स के लिए एक चेतावनी बन गई। इसके बाद से आईसीआईसीआई, एक्सिस बैंक और मास्टरकार्ड जैसे दिग्गज विकल्प तलाशने में जुट गए थे।

Airport Lounge Access

DreamFolks का दावा-90 प्रतिशत से भी ज्यादा है उसकी हिस्सेदारी

DreamFolks का दावा है कि भारत के घरेलू डेबिट और क्रेडिट कार्ड लाउंज एक्सेस मार्केट में उसकी हिस्सेदारी 90 प्रतिशत से भी अधिक है। लेकिन पिछले साल सितंबर में 34 एयरपोर्ट्स पर स्थित 49 लाउंज अचानक बंद हो गए थे, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि कोलकाता और चेन्नई एयरपोर्ट पर लाउंज सेवाएं संभालने वाली ट्रैवल फूड एंड सर्विसेज (TFS) ने DreamFolks के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दे डाली थी।

अडानी समूह, जो देश में सात एयरपोर्ट का संचालन करता है, ने उस वक्त बयान जारी कर कहा था, "DreamFolks ने हमारी जानकारी के बिना सेवाएं बंद कर दीं, जो कि सेवा समझौतों का उल्लंघन है।" जीएमआर, अडानी और टीएफएस जैसे ऑपरेटर कुल यात्री आवागमन का लगभग 80-85 प्रतिशत हिस्सा संभालते हैं और DreamFolks इन सभी के लिए थर्ड पार्टी एग्रीगेटर की भूमिका निभाता है।

DreamFolks कंपनी के बारे में जानें जरूरी बातें

DreamFolks ने अपने बयान में कहा था कि तकनीकी गड़बड़ी का समाधान कर लिया गया है और अब सभी कार्ड चाहे वह क्रेडिट हों, डेबिट हों या मेंबरशिप कार्ड, लाउंज में स्वीकार किए जाएंगे। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के बाद American Express जैसे कुछ बैंकों ने अडानी डिजिटल से सीधा करार कर लिया है ताकि उनके ग्राहकों को निर्बाध सेवा मिल सके। साथ ही, कई एयरपोर्ट लाउंज ऑपरेटर अब बैंकों से सीधे बातचीत कर रहे हैं ताकि भविष्य में ऐसी समस्याओं से बचा जा सके।

2013 में स्थापित DreamFolks, भारत की अग्रणी एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर कंपनी है। कंपनी की आय का बड़ा हिस्सा लाउंज सेवाओं से आता है। वित्तवर्ष 25 में DreamFolks ने 1,292 करोड़ रुपये की आय दर्ज की जो 14% की वार्षिक वृद्धि दर्शाता है, लेकिन उसका शुद्ध लाभ 5% घटकर 65 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने इस वर्ष की शुरुआत में यह भी संकेत दिया था कि वह अब गैर-लाउंज सेवाओं जैसे कि फूड एंड बेवरेज, वेलनेस, मीट एंड असिस्ट और एयरपोर्ट ट्रांसफर से कमाई बढ़ाने की दिशा में प्रयास कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+