VIDEO: भारतीय यात्री को एयरपोर्ट पर मिठाई लेकर नहीं जाने दिया, शख्स ने निकाला ऐसा उपाय हर कोई हुए मुरीद
हवाई अड्डे पर अक्सर ऐसा होता है कि आप बहुत कुछ ऐसे सामान को लेकर अंदर नहीं जा सकते हैं। जांच अधिकारी सामान को बाहर फेंकवा देते हैं या बाहर कर देते हैं। हवाई यात्रियों को कभी-कभी अपने सामान को फेंकना पड़ जाता है।
नई दिल्ली, 04 अक्टूबर: हवाई अड्डे पर अक्सर ऐसा होता है कि आप बहुत कुछ ऐसे सामान को लेकर अंदर नहीं जा सकते हैं। जांच अधिकारी सामान को बाहर फेंकवा देते हैं या बाहर कर देते हैं। हवाई यात्रियों को कभी-कभी अपने सामान को फेंकना पड़ जाता है। वह या तो अधिक वजन का होता है या इसमें ऐसी चीजें होती हैं जो अंदर ले जाने पर निषेध होता है। ऐसे कई उदाहरण आपने देखा होगा। ऐसी ही एक घटना भारतीय यात्री हिमांशु देवगन के साथ हुई थाइलैंड में हुई है।

गुलाब जामुन ले जाने की नहीं मिली थी अनुमति
हिमांशु गुलाब जामुन का एक टिन ले जा रहे थे। थाईलैंड के फुकेत हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने उन्हें गुलाब जामुन ले जाने से रोक दिया। जांच अधिकारी ने उन्हें अपने सामान ले जाने की अनुमति नहीं दी। सिक्योरिटी ने उन्हें डंप करने या बाहर जमा करने की सलाह दी।

सभी लोगों ने मनाईं खुशियां
हिमांशु ने ऐसा उपाय निकाला, जिसके बाद वहां के लोग भी उनके तरकीब के कायल हो गए। उन्होंने गुलाब जामुन को फेंकने की बजाय वहां पर मौजूद सभी लोगों के साथ मिठाई बांटकर खुशियां मनाने लगे। गुलाब जामुन खाकर सब लोग बहुत खुश हो गए।

एयरपोर्ट अधिकारी ने लिया गुलाब जामुन का आनंद
यह मनमोहक दृश्य कैमरे में कैद हो गया। हिमांशु ने सुरक्षा जांच अधिकारियों को मिठाई भेंट की। फुटेज में हवाई अड्डे के कर्मचारियों को गुलाब जामुन का आनंद लेते हुए दिखाया गया है। इसमें सभी लोग काफी खुश लग रहे हैं। एयरपोर्ट अधिकारी भी उनके इस कदम की खूब तारीफ कर रहे हैं।

दिन की शानदार शुरुआत
हिमांशु ने बताया कि जब उन्हें सुरक्षा जांच के चलते गुलाब जामुन ले जाने के लिए प्रतिबंधित किया, तो उन्होंने उनके साथ अपनी खुशी साझा करने का फैसला किया। फुकेत हवाई अड्डा की यह घटना है। उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा कि दिन की शानदार शुरुआत!साथ ही #PhuketAirport और #WeAreIndians हैशटैग का भी इस्तेमाल किया।

इंटरनेट यूजर्स ने सराहा
24 सितंबर को पोस्ट किए गए इंस्टाग्राम वीडियो को अब तक 11 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है और 61 हजार से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। इंटरनेट उपयोगकर्ताओं ने आदमी और हवाई अड्डे के कर्मचारियों के इस तरह के व्यवहार की प्रशंसा की।
यह भी पढ़ें- VIDEO: नवरात्रि में बेंगलुरू एयरपोर्ट पर यात्रियों ने किया गरबा डांस, यूजर बोले- इससे बेहतर नहीं हो सकता












Click it and Unblock the Notifications