Flight Tickets Cheaper: एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म, क्या सच में सस्ता होगा हवाई सफर?
Flight Tickets Cheaper: आम बजट 2026 में सरकार ने एविएशन सेक्टर को बड़ी राहत दी है। मनमाने हवाई किराये से परेशान आम लोगों को भी इसका फायदा मिलेगा। बजट में एयरक्राफ्ट, उनके इंजन और स्पेयर पार्ट्स पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को खत्म कर दिया गया है। यह फैसला हवाई यात्रियों के लिए राहत बन सकता है। इससे एयरलाइंस की परिचालन लागत घटेगी और आने वाले समय में टिकट की कीमतों में कमी देखने को मिल सकती है।
भारत में संचालित अधिकांश एयरलाइंस अपने विमानों के पुर्जे और मेंटेनेंस से जुड़ा सामान अभी विदेश से आयात होता है। अब तक इन पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी के कारण कंपनियों का खर्च काफी बढ़ जाता था। इसका असर होता था कि ईंधन के साथ मेंटेनेंस कॉस्ट का बोझ भी यात्रियों से टिकट के रूप में वसूला जाता था।

Budget 2026 में एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म
- वित्त मंत्री के ऐलान के बाद एक्सपर्ट्स का मानना है कि इस कदम का उद्देश्य भारत को एविएशन मैन्युफैक्चरिंग और मेंटेनेंस हब के रूप में विकसित किया जा सकेगा।
- ड्यूटी खत्म होने से देश में MRO (मेंटेनेंस, रिपेयर एंड ओवरहॉल) सेक्टर को बढ़ावा मिलेगा। अब विदेशी कंपनियां भारत में सर्विस सेंटर खोलने के लिए ज्यादा उत्साहित होंगी। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे।
केंद्र सरकार की UDAN योजना को मिलेगी रफ्तार
एविएशन विशेषज्ञों का मानना है कि इस फैसले से छोटे शहरों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। UDAN योजना के तहत नई क्षेत्रीय उड़ानें शुरू करना अब एयरलाइंस के लिए ज्यादा किफायती होगा। जिन रूट्स पर पहले लागत ज्यादा होने के कारण फ्लाइट्स बंद हो जाती थीं, वहां दोबारा सेवाएं शुरू होने की संभावना है। इस फैसले से एविएशन सेक्टर को रफ्तार मिल सकती है।
Flight Tickets Cheaper: क्या सस्ता होगा हवाई सफर करना?
एविएशन एक्सपर्ट का कहना है कि यात्रियों के लिहाज से सबसे बड़ा फायदा टिकट किराए में संभावित कमी के रूप में मिलेगा। एयरलाइंस कंपनियां अब कम खर्च में विमानों का रखरखाव कर सकेंगी, जिससे प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी और किराए घट सकते हैं। साथ ही, बेहतर मेंटेनेंस के कारण उड़ानों की सुरक्षा और तय समय में उड़ान की स्थिति में सुधार होगा।
एयरक्राफ्ट पार्ट्स पर कस्टम ड्यूटी खत्म करने का फैसला भारत के एविएशन सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकता है। यह न केवल हवाई सफर को आम लोगों की पहुंच में लाएगा, बल्कि भारत को वैश्विक विमानन मानचित्र पर मजबूत खिलाड़ी के रूप में स्थापित करने में भी मदद करेगा।












Click it and Unblock the Notifications