Aircel Maxis Case: CBI ने दायर की चार्जशीट, चिदंबरम-कार्ति समेत 18 को बनाया आरोपी

नई दिल्ली: सीबीआई ने एयरसेल मैक्सिल मामले में एक पूरक चार्जशीट फाइल की है जिसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम का नाम भी शामिल है। जबकि इस चार्जशीट में कुछ रिटायर्ड सरकारी अधिकारियों के नाम भी शामिल हैं। नई चार्जशीट में सीबीआई ने 18 नाम दिए हैं। दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में इस मामले में अगली सुनवाई 31 जुलाई को होगी।

CBI files supplementary charge sheet in Aircel Maxis case in Delhis Patiala House Court

सीबीआई ने चार्जशीट में कहा है कि विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की मंजूरी के संबंध में दो मामले सामने आए हैं, इनमें 11 व्यक्ति हैं और सात कंपनियाें के नाम शामिल हैं। चिदंबरम विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की 305 करोड़ रुपये की मंजूरी के संबंध में कथित भूमिका के लिए जांच एजेंसियों के दायरे में हैं।

इसके पहले एयरसेल-मैक्सिस मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम को दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट से राहत मिल गई थी। पटियाला हाउस कोर्ट ने दोनों की गिरफ्तारी पर 7 अगस्त तक रोक लगा दी थी। हालांकि ईडी ने इस मामले में विस्तृत रिपोर्ट देते हुए इसका विरोध किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+