Delhi AQI today: दिवाली से पहले ही गैस चैंबर बनी दिल्ली, VIDEO में देखिए कितना खतरनाक है प्रदूषण

Delhi pollution: देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर इस समय खतरनाक स्तर के वायु प्रदूषण की चपेट में हैं। हालात इस कदर भयावह हैं कि दिवाली से पहले ही दिल्ली गैंस चैंबर में तब्दील हो चुकी है।

शुक्रवार को दिल्ली के कई इलाकों में एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 500 से ऊपर रिकॉर्ड किया गया है, जिसका मतलब है कि राजधानी में वायु प्रदूषण अति गंभीर श्रेणी में पहुंच चुका है।

Delhi pollution

न्यूज एजेंसी एएनआई ने भी शुक्रवार को दिल्ली के जहांगीरपुरी और इंडस्ट्रियल एरिये का ड्रोन कैमरे से लिया गया वीडियो जारी किया, जिसमें दूर-दूर तक धुंध की एक गहरी चादर फैली हुई नजर आई। वहीं, मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि दिल्ली और एनसीआर के लोगों को फिलहाल वायु प्रदूषण से राहत मिलती हुई नजर नहीं आ रही है और अगले सात दिन हालात ऐसे ही बने रहेंगे। इसका मतलब है कि दिवाली तक दिल्ली की हवा और जहरीली हो सकती है।

देखिए वीडियो:-

'दिल्ली के लोगों को दोष देना ठीक नहीं'
वहीं, वायु प्रदूषण को लेकर दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज ने कहा कि प्रदूषण के लिए दिल्ली की जनता को जिम्मेदार ठहराना गलत है। उन्होंने कहा, 'वायु प्रदूषण के हालात केवल दिल्ली ही नहीं, बल्कि नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद में भी गंभीर हैं। इसके लिए केवल दिल्ली के लोगों को दोष देना ठीक नहीं। दिल्ली एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां डीजल जनरेटर पर प्रतिबंध है। नोएडा और गुरुग्राम में तो बिजली की ज्यादातर सप्लाई ही जनरेटर से है। दिल्ली में सीएनजी और इलेक्ट्रिक बसें चलती हैं। क्या हरियाणा और यूपी के पास इलेक्ट्रिक बसें हैं?'

'क्या केंद्र की कोई जिम्मदारी नहीं?'
सौरभ भारद्वाज ने आगे कहा, 'दिल्ली के अंदर ईंट के भट्टों पर भी प्रतिबंध लगा हुआ है। प्रदूषण को रोकने के लिए हम सबकुछ कर रहे हैं। पंजाब में पराली जलाने की घटनाएं कितनी कम हो गई हैं, वो सबके सामने है। पहले जितनी बड़ी संख्या में पराली जलती थी, उसमें इस बार भारी गिरावट है। क्या वायु प्रदूषण को रोकने के लिए केंद्र सरकार की कोई जिम्मेदारी नहीं है?'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+