Air Pollution: दीपावली से पहले प्रदूषण से जूझ रहे देश के कई बड़े शहर, दिल्ली-NCR सबसे खराब स्थित में
Air Pollution Delhi NCR: दीपावली के करीब आते ही देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर के साथ-साथ पड़ोसी राज्यों की हवा की गुणवत्ता काफी खराब हो गई है। प्रदूषण का यह संकट अभी और भी बदतर होने की आशंका है। दरअसल, दीपावली पर आतिशबाजी और पराली जलाने से एक्यूआई (AQI) यानी प्रदूषण का स्तर और खराब होगा।
बता दें, त्योहारों का मौसम आते ही दिल्ली के आस-पास के इलाकों में हवा की गुणवत्ता तेज़ी से बिगड़ती जा रही है। इन इलाकों में धुंध की चादर छा गई है। वहीं, भारत के 32 सबसे प्रदूषित शहरों में से 11 अकेले हरियाणा के हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश भर के पांच शहरों में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब दर्ज की गई, जिनमें से चार दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र का हिस्सा हैं।

दिल्ली में सबसे खराब एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 356 दर्ज किया गया, जो इसे सबसे प्रदूषित बताता है। इसके बाद गाजियाबाद का AQI 324 रहा। ग्रेटर नोएडा और नोएडा सहित दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के अन्य शहर भी गंभीर रूप से खराब वायु गुणवत्ता वाले स्थानों की सूची में शामिल हैं। बता दें कि बुधवार सुबह दिल्ली-NCR के कुछ इलाकों में AQI 350 के पार दर्ज किया गया।
दीपावली से पहले दिल्ली-एनसीआर का ऐसा हाल है, तो सोचिए दीपावली के अगले दिन क्या होगा? भले ही दिल्ली एनसीआर में पटाखों पर पूर्ण रूप से बैन लगा हुआ है। लेकिन, आज से 2 नवंबर तक होने वाली आतिशबाजी के बाद दिल्ली-एनसीआर के प्रदूषण स्तर में बढ़ोतरी होने की संभावना और अधिक बढ़ जाएगी। हालांकि,आज छोटी दिवाली पर बैन के बावजूद पटाखे चलाए जाएंगे।
एनसीआर के शहरों में स्थिति सबसे ज्यादा खराब
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिल्ली एनसीआर के शहर फरीदाबाद में 172, गुड़गांव में 197, गाजियाबाद में 213, ग्रेटर नोएडा में 199 और नोएडा में AQI 199 श्रेणी में है। वहीं, सबसे खराब हवा गाजियाबाद की बताई जा रही है, यहां एक्यूआई 324 पहुंच गया। 312 एक्यूआई के साथ ग्रेटर नोएडा देश में तीसरे और 304 के साथ नोएडा पांचवें स्थान पर रहा।
एनसीआर के अन्य शहरों गुरुग्राम में एक्यूआई 239 जबकि फरीदाबाद में 208 रहा। दिल्ली-एनसीआर के अलावा पूरे देश में सिर्फ अमृतसर ही ऐसा शहर रहा, जहां हवा बेहद खराब श्रेणी में रही और एक्यूआई 310 दर्ज किया गया। हवा की गुणवत्ता खराब होने से पूरे दिल्ली-एनसीआर में स्मॉग की चादर छा गई है।
इस क्षेत्र में लोगों को सांस लेने में दिक्कत और आंखों में जलन की समस्या हो रही है। पटाखों से होने वाला प्रदूषण दिल्ली-एनसीआर की हवा को अत्यधिक प्रदूषित कर देता है, और यह प्रदूषण बच्चों और बुजुर्गों के लिए अत्यंत घातक होता है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले सात दिनों में मौजूदा मौसम की स्थिति में कोई खास बदलाव की उम्मीद नहीं है, जिससे प्रदूषण का स्तर और बढ़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications