ब्रेथ टेस्ट में फेल हुई एयर इंडिया की महिला पायलट, 3 महीने तक नहीं उड़ा सकेगी जहाज
एयर इंडिया की महिला पायलट ब्रेथ टेस्ट में फेल हो गई। जिसके बाद उसे तीन महीने के लिए जहाज उड़ाने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।
नई दिल्ली। एयर इंडिया ने महिला पायलट को तीन माह के लिए जहाज उड़ाने से प्रतिबंधित कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पायलट बीते सप्ताह फ्लाइट से पहले किए जाने वाले ब्रेथ ऐनालाइजर टेस्ट में फेल हो गई थी। महिला पायलट को दिल्ली से गुजरात के राजकोट जा रही फ्लाइट A-320 उड़ाना था।

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक नियमानुसार, महिला पायलट को कुछ मिनट की देरी पर टेस्ट किया गया लेकिन दोनों बार उसका रिजल्ट पॉजिटिव रहा। कहा कि हमारे नियमों के अनुसार तुरंत ही महिला पायलट को तीन महीने के लिए विमन उड़ाने से प्रतिबंधित कर दिया गया।
हालांकि इस घटना के बाद एयर इंडिया के पायलट विरोध कर रहे हैं। पायलट्स का कहना है कि कई बार ऐसा होता है कि बीए टेस्ट में उनका रिजल्ट भी पॉजिटिव आ जाता है, जो नशा नहीं करते।
एयर इंडिया की नियमावली के मुताबिक किसी भी पायलट को फ्लाइट उड़ाने से पहले ब्रेथ एनालइजर टेस्ट कराना होता है। उसे एक मशीन में फूंक मारनी होती है। अगर मशीन ने कोई रिडिंग देती है तो फिर 20 मिनट बाद जांच की जाती है। अगर तब भी रिडिंग आती है, तुंरत पायलट को उड़ान के लिए नियमानुसार तीन माह के लिए रोक दिया जाता है। ये भी पढ़ें: मेरठ: अमित शाह के रोड शो से पहले चली गोली, एक युवक की मौत












Click it and Unblock the Notifications