Air India का बड़ा फैसला, कुछ उड़ानें बंद की और कई रूट घटाई फ्लाइट की संख्‍या, जानें वजह

Air India flights: टाटा समूह के स्वामित्व वाली एयर इंडिया ने रविवार को बड़ी घोषणा की है। एयर इंडिया ने 19 रूट पर अपने नैरो-बॉडी विमानों (संकरे आकार के विमान) से संचालित 118 साप्ताहिक उड़ानों को अस्थायी रूप से कम करने और तीन मार्गों पर उड़ानों का संचालन निलंबित करने का ऐलान किया है। एयर इंडिया का ये फैसला एयरलाइन द्वारा वाइड-बॉडी विमानों द्वारा संचालित इंटरनेशनल उड़ानों में 15 फीसदी की कटौती करने की घोषणा के बाद आया है।

एयरलाइन ने एक औपचारिक बयान में कहा कि वह "अपने नैरो-बॉडी नेटवर्क में 5% से कम की अस्थायी कटौती" लागू कर रही है। एयर इंडिया के अनुसार "इस स्वैच्छिक निर्णय से एयर इंडिया की 3 मार्गों की सर्विस अस्थायी रूप से निलंबित हो जाएंगी और 19 मार्गों पर फ्लाइट की संख्‍या कम हो जाएगी। ये बदलाव 15 जुलाई 2025 तक प्रभावी रहेगा।"

Air India flights

बेंगलुरु-सिंगापुर, पुणे-सिंगापुर और मुंबई-बागडोगरा (AI551/552) मार्गों पर सात साप्ताहिक उड़ानें कम से कम मध्य जुलाई तक निलंबित रहेंगी। इसके अलावा, दिल्ली-बेंगलुरु और दिल्ली-मुंबई सहित कई प्रमुख घरेलू मार्गों पर उड़ानों की फ्रीक्वेंसी को परिचालन समायोजन (operational adjustment) के हिस्से के रूप में कम किया जाएगा। एयर इंडिया के अनुसार इस अस्थायी कटौती का उद्देश्य नेटवर्क संबंधी परिचालन स्थिरता" को मजबूत करना और "यात्रियों को अंतिम समय में होने वाली असुविधा को कम करना" है।

एयर इंडिया ने वाइडबॉडी संचालन में 15% की कटौती की

एयर इंडिया ने पहले घोषणा की थी कि आने वाले हफ्तों में अपने वाइड-बॉडी विमानों पर अंतरराष्ट्रीय संचालन में 15 प्रतिशत की कटौती करेगी। इसके पीछे कारण पिछले सप्ताह बोइंग 787 ड्रीमलाइनर से जुड़ी घातक दुर्घटना के बाद चल रही सुरक्षा जांच और परिचालन व्यवधान है।

कब तक प्रभावित रहेंगी एयर इंडिया की उड़ानें?

एयर इंडिया एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि उसके 33 बोइंग 787-8 और 787-9 विमानों में से 26 पर सुरक्षा निरीक्षण पूरा हो चुका है, जिनमें से सभी को अब सेवा के लिए मंजूरी दे दी गई है। एयरलाइन ने कहा कि उड़ानों में कटौती, जो कम से कम मध्य जुलाई तक प्रभावी रहेगी। एयर इंडिया ने कहा कि शेष ड्रीमलाइनर्स का आने वाले दिनों में निरीक्षण किया जाएगा, और उसके बोइंग 777 बेड़े के लिए अतिरिक्त जांच की भी योजना बनाई जा रही है।

एयर इंडिया विमान हादसा

गौारतलब है कि एयर इंडिया की AI171 अहमदाबाद से लंदन के लिए उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। जिसमें एक यात्री को छोड़कर 241 लोगों की मौत हो गई थी। यह एक दशक में दुनिया की सबसे घातक विमानन आपदा बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+