'दोबारा हो जांच', एयर इंडिया प्लेन क्रैश में बेटे को खोने वाले पिता का छलका दर्द, लगाई न्याय की गुहार

Air India: 12 जून का दिन भारत के एविएशन इतिहास में एक काले दिन के तौर पर दर्ज हो गया। इसी दिन अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 कुछ ही मिनटों में हादसे का शिकार हो गई। यह हादसा इतना भयावह था कि इसमें 242 में से 241 लोगों की जान चली गई। इस दर्दनाक घटना में 19 साल के छात्र संकेत गोस्वामी भी शामिल थे, जो पढ़ाई के लिए लंदन जा रहे थे।

अब संकेत के पिता अतुल गोस्वामी ने जांच एजेंसी AAIB की रिपोर्ट पर नाराज़गी जताते हुए दोबारा और गहराई से जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनका परिवार इस दुख से उबर नहीं पा रहा और उन्हें रिपोर्ट में सच्चाई नजर नहीं आई। एक बेटे को खोने का गम शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता, लेकिन संकेत के पिता अब न्याय की उम्मीद में सरकार से सख्त कदम की मांग कर रहे हैं।

Air India

"हमारा परिवार टूट गया है"

संकेत के पिता ने ANI से बातचीत में कहा, "मेरा बेटा सिर्फ 19 साल का था... पूरा परिवार उस पर निर्भर था। वह तीन साल के लिए लंदन जा रहा था पढ़ाई करने, लेकिन अब हमारा सब कुछ उजड़ गया है। हम इस रिपोर्ट से संतुष्ट नहीं हैं। हम चाहते हैं कि सरकार गहन जांच कराए और जो भी जिम्मेदार हो, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो।"
ये भी पढ़ें: सिने जगत से आई मनहूस खबर, मशहूर अभिनेता का निधन, दो दिन पहले ही मनाया था 83वां जन्मदिन , CM ने जताया शोक

कैसे हुआ था हादसा?

Air India की फ्लाइट AI171 अहमदाबाद से लंदन जा रही थी, लेकिन उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 242 में से 241 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे। यह भारत के हालिया वर्षों के सबसे बड़े विमान हादसों में से एक बन गया।

AAIB की रिपोर्ट में क्या कहा गया?

शुक्रवार को एयरक्राफ्ट एक्सीडेंट इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो (AAIB) ने हादसे की प्रारंभिक रिपोर्ट जारी की। इसमें बताया गया कि टेकऑफ के 90 सेकंड बाद ही विमान की दोनों इंजन बंद हो गए थे। इससे विमान की ऊंचाई तेजी से घटने लगी।

फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर के अनुसार, दोनों इंजनों के फ्यूल कटऑफ स्विच अचानक RUN से CUTOFF पर चले गए थे। यह घटना एक सेकंड के अंदर हुई। एक पायलट ने हैरानी में दूसरे से पूछा, "तुमने बंद क्यों किया?" जवाब मिला, "मैंने नहीं किया।"

इंजन स्टार्ट करने की कोशिश भी नाकाम रही

इंजन बंद होने के बाद विमान की बैकअप पावर यूनिट यानी Ram Air Turbine (RAT) ने काम करना शुरू किया, लेकिन विमान ऊंचाई बनाए नहीं रख सका। पायलट्स ने दोनों इंजनों को दोबारा स्टार्ट करने की कोशिश की। हालांकि इंजन 1 कुछ हद तक ठीक होने लगा, लेकिन इंजन 2 ने प्रतिक्रिया नहीं दी।

विमान थोड़ी देर के लिए 180 नॉट्स की रफ्तार पर पहुंचा, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। 08:09 UTC पर अंतिम "MAYDAY" कॉल भेजा गया और कुछ ही सेकंड में विमान गिरकर BJ मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल से टकरा गया।

परिजनों को न्याय की उम्मीद

संकेत गोस्वामी के पिता की तरह कई और परिवार भी इस हादसे से तबाह हो चुके हैं। वे अब सरकार से सच्चाई जानने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें:

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+