Air India: पायलट ने 'Girl Friend' को कॉकपिट में बुलाया, क्रू ने बताया क्या-क्या हुआ अंदर

Air India: विमान के भीतर पायलट ने अपनी महिला दोस्त को कॉकपिट के भीतर बुलाया। क्रू के सदस्यों से कराई आवभगत, फिर दर्ज हुई शिकायत। क्रू सदस्य ने बताया विमान के भीतर क्या-क्या हुआ।

air india

Air India Pilot: एयर इंडिया के विमान में कॉकपिट के भीतर अपने दोस्त की आने देना पायलट के लिए भारी पड़ा है। पायलट के खिलाफ महिला क्रू ने शिकायत दर्ज कराई है। रिपोर्ट के अनुसार 27 फरवरी को दुबई से दिल्ली आ रहे एयर इंडिया के विमान में पायलट ने अपनी महिला दोस्त को कॉकपिट में आने दिया था।

बिजनेस क्लास में सर्व हुआ खाना

इस घटना की महिला क्रू ने डीजीसीए से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया है कि कैप्टन यह चाहते थे कि जब वह अपनी महिला दोस्त को कॉकपिट में बुलाएं तो केबिन क्रू उनका स्वागत करें। क्रू ने आरोप लगाया है कि इस महिला मित्र को बिजनेस क्लास में खाना सर्व किया गया।

जांच कमेटी का गठन

इस घटना के सामने आने के बाद एयर इंडिया ने मामले की जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। एयरलाइन के अधिकारी ने बताया कि हमे क्रू की ओर से 3 मार्च को इस बाबत शिकायत मिली थी। हालांकि एयर इंडिया के प्रवक्ता ने इस बारे में कोई टिप्पणी नहीं की है।

3 मार्च की घटना

रिपोर्ट के अनुसार फ्लाइट क्रू को डीजीसीए ने आज समन किया है। 3 मार्च की इस घटना के बाद पहली बार डीजीसीए ने क्रू सदस्य को समन किया है। जो शिकायत दर्ज कराई गई है उसमे कहा गया है कि विवाद की शुरुआत एयर इंडिया 915 में बोर्डिंग शुरू होने से पहले हुई थी।

रिपोर्टिंग टाइम में भी देरी

केबिन क्रू का कहना है कि उसने पायलट का इंतजार उनके रिपोर्टिंग समय के बाद तक किया। पायलट ने यहां पहुंचने के बाद बिना क्रू से मिले उड़ान की कार्रवाई को शुरू किया। पायलट अपनी महिला मित्र के साथ विमान में पहुंचे।

बिजनेस क्लास में सीट मांगी

इसके बाद उन्होंने क्रू से कहा कि अगर बिजनेस क्लास में कोई सीट खाली है तो इसकी जानकारी दें क्योंकि मेरी दोस्त इकोनॉमी क्लास में हैं और वह बिजनेस क्लास में अपग्रेड करना चाहती हैं। क्रू ने बताया कि बिजनेस क्लास में कोई सीट खाली नहीं है।

गर्लफ्रैंड के साथ आराम फरमा रहे थे

शिकायत के अनुसार कैप्टन ने क्रू से कहा कि महिला दोस्त को कॉकपिट में भेजा जाए, साथ ही उनके आराम के लिए कुछ तकिया भी देने के लिए कहा गया। जिसके बाद महिला फर्स्ट ऑब्सर्वर सीट पर बैठी। पायलट ने कहा कि कॉकपिट में उनका स्वागत किया जाना चाहिए, उन्हें हर संभव सुविधा देनी चाहिए।

क्रू के साथ नौकर जैसा बर्ताव

उन्हें कॉकपिट में स्नैक्स, ड्रिंग आदि सर्व किया जाए। क्रू सदस्य का कहना है कि मैंने कहा, कैप्टन मैं कॉकपिट में शराब परोसने में सहज नहीं हूं। जिससे नाराज होकर पायलट का पूरा रवैया ही बदल गया। इसके बाद वह मेरे साथ नौकर जैसा बर्ताव करने लगे।

सामान्य मुद्रा में नहीं थे पायलट-महिला मित्र

शिकायत में कहा गया है कि जब महिला कॉकपिट में थीं तो कई बार क्रू को अंदर बुलाया गया, उन्हें बिजनेस क्लॉस की सुविधा,खाना, स्नैक्स आदि देने के लिए। यही नहीं शिकायत में कहा गया है कि जब क्रू की सदस्य कॉकपिट में गई तो पायलट अपनी सामान्य मुद्रा में नहीं थे।

इमिग्रेशन तक थे साथ

क्रू सदस्य ने कहा कि मैंने देखा कि फर्स्ट ऑफिसर पूरी तरह से सीट को रिक्लाइन करके लेटे थे और महिला साथी के साथ बात कर रहे थे। दोनों ही पायलट इमिग्रेशन तक महिला साथी के साथ थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+