Air India: यौन उत्पीड़न के मामले में पायलट दोषी करार, जुर्माने के बाद सेवा में बहाल

नई दिल्ली। पिछले वर्ष एयर इंडिया के एक वरिष्ठ पायलट पर महिला पायलट ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। इस पूरे मामले की जांच के बाद आरोपी पायलट को जांच में दोषी पाया गया है। लेकिन एयर इंडिया के पायलट पर भारी जुर्माना लगाया गया और उन्हें सेवा में बहाल कर दिया गया है। पायलट को आरोपों के बीच निलंबित कर दिया गया था, लेकिन जांच के बाद पायलट को बहाल कर दिया गया है। इस पूरे मामले की जांच एयर इंडिया की आंतरिक समिति ने की थी और पायलट को दोषी पाया गया।

air india

आरोपी पायलट कैप्टन सचिन गुप्ता पर समिति ने दोषी पाया और उनपर भारी जुर्माना लगाया गया। हालांकि इस पूरी कार्रवाई के बाद सचिन गुप्ता ने अपने खिलाफ कार्रवाई के खिलाफ उच्च अधिकारी के समक्ष अपील की है। एयर इंडिया नॉर्दर्न रीजन के रीजनल डायरेक्टर पीएस नेगी ने बताया कि कैप्टन सचिन गुप्ता ने सजा के खिलाफ उच्च अधिकारी के समक्ष अपील की है। इस अपील को सक्षम अधिकारी देखेंगे और सबूतों के आधार पर मामले की सुनवाई करेंगे। नेगी ने बताया किक आंतरिक शिकायत समिति ने सचिन गुप्ता को दुराचार का दोषी पाया था।

बता दें कि पिछले वर्ष शुरुआती छह महीने में महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न की कुल 8 शिकायतें दर्ज की गई थी। वहीं 2018 में 10 शिकायतें दर्ज की गई थीं। कंपनी के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अश्वनी लोहानी ने 16 मई को कहा था कि जिन कर्मचारियों पर आरोप लगते हैं उनके खिलाफ कंपनी को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। उन्होंने अपने संदेश में लिखा था कि यह शर्मनाक बात है कि यौन उत्पीड़न के इतने सारे मामले सामने आ रहे हैं। इन तमाम मामलों में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+