एयर इंडिया का मस्त ऑफर, मात्र 2870 रूपये में भरो उड़ान
नई दिल्ली। जो लोग एयर इंडिया से उड़ान भरने की ख्वाहिश रखते हैं उनके लिए खुश होने की बात है क्योंकि सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने अपने यात्रियों को एक तरह से जैकपॉट दिया है।
एयर इंडिया के दिल्ली से मुंबई तक का एयर टिकट फेयर उतना ही है जितनी कि राजधानी के एसी 2 किराये का होता है यानी कि मात्र 2870 रूपये।
एयर इंडिया ने यह स्कीम दिल्ली-मुंबई, दिल्ली-चेन्नई, दिल्ली-कोलकाता और दिल्ली-बेंगलुरु के लिए निकाला है । एयर इंडिया ने यात्रियों को ज्यादा से ज्यादा अपनी ओर आकर्षित करने के लिए ऐसा किया है।













Click it and Unblock the Notifications