कर्ज की वजह से एयर इंडिया विमान को ईंधन देने से इनकार, देर से उड़ी फ्लाइट
नई दिल्ली। भारतीय विमान कंपनी एयर इंडिया को उस वक्त शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा जब कंपनी के विमान को पैसों का भुगतान नहीं करने की वजह से ईंधन देने से इनकार कर दिया गया। दरअसल एयर इंडिया का विमान को कोचीन इंटरनेशनल एयरपोर्ट से दुबई के लिए उड़ान भरनी थी, लेकिन विमान को ईंधन नहीं मिलने की वजह से उसे उड़ान भरने में चार घंटे की देरी हुई। जानकारी के अनुसार विमान में 300 यात्री सवाल थे। विमान को सोमवार को सुबह 9.15 पर उड़ान भरनी थी, लेकिन ईंधन की समस्या की वजह से विमान ने दोपहर को 1 बजे उड़ान भरी।

विमान उस वक्त उड़ान भर सका जब खुद उड्डयन मंत्री और केरल से कांग्रेस सांसद ने इस मुद्दे पर हस्तक्षेप किया। एयरपोर्ट के एक अधिकारी ने बताया कि ईंधन की वजह से विमान को उड़ान भरने में देरी हुई। कांग्रेस सांसद एंटो एंटोनी ने बताया कि जब कुछ यात्रियों ने विमान की उड़ान में देरी की शिकायत की तो उन्होंने इस मसले को उड्डयन राज्य मंत्री हरदीप सिंह पुरी और पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के सामने उठाया। सांसद ने बताया कि जब उड्डयन मंत्री ने पेट्रोलियम मंत्री से बात की तब जाकर विमान ने 1.09 बजे उड़ान भरी।
बता दें कि ऑयल मार्केटिंग कंपनी ने एयर इंडिया को छह एयरपोर्ट पर ईंधन देने से इनकार कर दिया है, जिसमे कोचीन एयरपोर्ट भी शामिल है। कंपनी की ओर से यह फैसला गुरुवार को लिया गया है। जिन अन्य एयरपोर्ट पर एयर इंडिया विमान को ईंधन देने से रोक लगाई गई है उसमे विशाखापट्टनम, मोहाली, रांची, पुणे और पटना शामिल हैं। एयर इंडिया के प्रवक्ता ने बताया कि पैसों की कमी की वजह से एयर इंडिया कर्ज का इतना बोझ नहीं उठा सकती है। हालांकि इस वर्ष हमारा वित्तीय वर्ष अच्छा रहा है, हम लाभ की ओर बढ़ रहे हैं, लेकिन पुराने कर्ज की वजह से कंपनी को काफी मुश्किल हो रही है।
-
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम












Click it and Unblock the Notifications