एयर इंडिया को मिल रही है विमान उड़ाने की धमकियां, 2 दिनों में कुल 5 घटनाएं
Delhi-Chicago Flight Diverted: आज एयर इंडिया की फ्लाइट AI 127 को बम से धमकी मिलने की घटना ने अफरातफरी मचा दी है। यह विमान नई दिल्ली से शिकागो जा रहा था। धमकी के उसे कनाडा के इक्वालिट इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतारना पड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक यह धमकी सोशल मीडिया के माध्यम से एयरलाइन को भेजी गई थी। आज दूसरी बार बम धमकी की मिली है, जिससे बीते 2 दिनों में कुल 5 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
एयर इंडिया एक्सप्रेस के बयान के अनुसार कई एयरलाइन ऑपरेटरों को एक अनवेरिफाइड सोशल मीडिया खाते से धमकियां मिली हैं। अफसर इन धमकियों के केंद्र की जांच करने में जुटे हैं। फिलहाल डायवर्ट किये गए विमान के सभी यात्री सुरक्षित हैं।

कनाडा के इक्वालिट एयरपोर्ट पर उतारा गया प्लेन
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने शिकागो जा रहे प्लेन के डायवर्जन की रिपोर्ट के तत्काल बाद जारी एक बयान में कहा कि 15 अक्टूबर 2024 को दिल्ली से शिकागो जा रहे हवाई विमान AI 127 को ऑनलाइन पोस्ट की गई सुरक्षा धमकी की वजह से एहतियातन कनाडा के इक्वालिट एयरपोर्ट पर उतारा गया है। विमान और यात्रियों की सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार दोबारा जांच की जा रही है। एयर इंडिया ने यात्रियों की मदद के लिए एयरपोर्ट पर एजेंसियों को सक्रिय कर दिया है, ताकि उनकी यात्रा पुनः से शुरू हो सके।
कई विमानों को मिली उड़ाने की धमकी
अपने स्टेमेंट में एयर इंडिया ने कहा है कि हाल के दिनों में स्थानीय एयरलाइनों के साथ ही उन्हें भी कई धमकियों का सामना करना पड़ा है। बयान में बताया गया कि सभी धमकियां बाद में झूठी साबित हुई है, लेकिन एक जिम्मेदार एयरलाइन ऑपरेटर के तौर पर सभी धमकियों को गंभीरता से लिया जाता है। एयर इंडिया ने ग्राहकों को हुई समस्याओं के लिए ईमानदारी के साथ खेद जाहिर किया है। एयर इंडिया, यात्रियों को हुई असुविधा और रुकावट के लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने में अफसरों के साथ पूरी मदद कर रही है। एयरलाइन स्वयं को हुए नुकसान की भरपाई के लिए विधिक कार्रवाई पर विचार करेगी।
यह भी पढ़ें झारखंड में दबोचा गया सूरजपुर हत्याकांड का आरोपी कुलदीप साहू, बलरामपुर सायबर सेल में होगी पूछताछ












Click it and Unblock the Notifications