Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

रूस में फंसे यात्रियों की मदद के लिए फ्लाइट हुई रवाना, कल सुबह पहुंचेगी फिर सैनफ्रांसिस्को के लिए भरेगी उड़ान

रूस में फंसे यात्रियों को वहां से निकालने के लिए मुंबई से एयर इंडिया की एक फ्लाइट को खाना-पानी लेकर रवाना किया गया है। ये फ्लाइट गुरुवार की सुबह रूस के शहर में पहुंच जाएगी।

airindia

द‍िल्‍ली से अमेर‍िका के सैन फ्रांस‍िस्‍को जा रही Air India AI173 फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने की वजह से उसकी रूस के एक शहर में इमरजेंसी लैंडिंग मंगलवार को करवाई गई थी। इस फ्लाइट में 216 यात्री और 16 क्रू मेंबर सवार थे। जो रूस में 24 घंटे से अधिक समय से फंसे हैं। रूस के मगदान में फंसे इन यात्रियों को घंटों तक बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा।

हालांकि बुधवार को यात्रियों की मदद के लिए एयर इंडिया ने अपने एक एयर इंडिया विमान को मुंबई हवाईअड्डे से रूस के मगादान में फंसे यात्रियों को निकालने के लिए रवाना किया। जिसके साथ यात्रियों और क्रू मेंबर्स के लिए खाना-पानी भी भेजा गया है।

कल तड़के पहुंचेगी एयर इंडिया की फ्लाइट

एयर इंडिया ने बुधवार को बयान जारी किया ओर बताया कि हमारी फ्लाइस्‍ट एआई-195 मुंबई से रूस के मगदान के लिए हवाई यात्रा पर है और आठ जून को सुबह छह बजकर 10 मिनट पर रूस के व्‍लादिमीर वैयोत्‍स्‍की इंटरनेशलन एयरपोर्ट पर पहुंच जाएगी।

8 जून का सेंंट फ्रांसिस्‍को के लिए भरेगी उड़ान

एयर इंडिया ने बताया कि यात्रियों के पर्याप्‍य मात्रा में भोजन समेत अन्‍य सामग्रियां भेजी गई हैं। उन्‍होंने बताया कि विमान में फंसे सभी यात्रियों और क्रू मेंबर्स को 8 जूमन को सैन फ्रांसिस्‍को ले जाया जाएगा।

एक-एक कमरे में ठहराए गए हैं 20-20 यात्री

बता दें दिल्‍ली से सैन फ्रांसिस्‍को की इस फ्लाइट को रूस के मगादान की ओर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए मोड़ा गया। इसके बाद विमान में सवार 216 यात्रियों और चालक दल के 16 सदस्‍यों को रूस के शहर के अस्‍थायी आवास में रखा गया है। जहां पूरे 24 घंटे बिताने के बाद यात्रियों का हाल बेहाल हो चुका है। खासकर बुजुर्गों को बहुत तकलीफों का सामनाा करना पड़ा रहा है। बताया जा रहा है कि एक रूम में बीस-बीस यात्रियों को ठहरने की व्‍यवस्‍था की गई है। यात्रियों को जमीन पर लेट कर समय बिताना पड़ रहा है।

खाने-पीने की किल्‍लत झे रहे हैं यात्री

यात्रियों के लिए खाने पीने के सामान के साथ यात्रियों को अपनी दवा भी नहींं मिल पा रही है हाला‍ंंकि जो एयर इंडिया की फ्लाइट भेजी गई है उसके साथ एयर इंडिया ने इसमें खाने पीने के सामान के साथ अन्‍य जरूरत के सामान भी भेजे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+