Air India Flight Emergency Landing: एयर इंडिया फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग, सामने आई बड़ी वजह
Air Flight Emergency Landing: एयर इंडिया की फ्लाइट AI 887 की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी है। फ्लाइट 22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई के लिए रवाना हुई थी। टेक-ऑफ के तुरंत बाद एक इंजन में खराबी आने के कारण वापस दिल्ली एयरपोर्ट लौटाया गया। किसी भी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में बताया गया कि टेक-ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान के एक इंजन में तकनीकी दिक्कत सामने आई थी।
एयर इंडिया के बयान के मुताबिक, इसके बाद क्रू ने स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) का पालन करते हुए विमान को सुरक्षित रूप से दिल्ली में उतारने का फैसला लिया।

Air Inida Flight Emergency Landing: सभी यात्री सुरक्षित
- एयरलाइन ने बताया कि विमान दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड हुआ है। सभी यात्री व क्रू मेंबर बिना किसी चोट के विमान से बाहर आ गए है।
- यह एक दो-इंजन वाला विमान था और ऐसे विमान एक इंजन पर भी सुरक्षित लैंडिंग कर सकते हैं। किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई है।
- फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट्स के अनुसार, AI 887 ने सुबह 6:10 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी और लगभग 6:52 बजे वापस दिल्ली लौट आई।
Air India ने मामले पर जारी किया बयान
एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, '22 दिसंबर को दिल्ली से मुंबई जाने वाली फ्लाइट AI 887 में तकनीनी खराबी पाई गई। क्रू ने टेक-ऑफ के तुरंत बाद तकनीकी समस्या के चलते SOP के तहत दिल्ली लौटने का फैसला किया। विमान सुरक्षित रूप से उतर गया है। यात्रियों और क्रू को उतार दिया गया है। इस अप्रत्याशित स्थिति से हुई असुविधा के लिए एयर इंडिया खेद व्यक्त करता है।'
तकनीकी खराबी की कराई जाएगी जांच
- एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि विमान की आवश्यक तकनीकी जांच की जा रही है।
- दिल्ली में मौजूद ग्राउंड स्टाफ यात्रियों को सभी जरूरी सहायता दे रहा है।
- यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए वैकल्पिक उड़ानों की व्यवस्था की जा रही है।
एयर इंडिया में लगातार सामने आ रहे तकनीकी मामले
बता दें कि 12 जून 2025 को एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 (Boeing 787-8 Dreamliner) अहमदाबाद से लंदन जाते समय टेक-ऑफ के बाद क्रैश हो गई थी। उस भयावह हादसे में 230 यात्रियों और 12 क्रू मेंबर्स में से सिर्फ एक व्यक्ति की जान बच सकी थी। इसके बाद से विमानन सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। इसके बावजूद एयर इंडिया की उड़ानों में तकनीकी दिक्कतों के मामले लगातार सामने आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications