दिल्ली एयरपोर्ट पर एयर इंडिया कर्मचारी को महिला मुसाफिर ने मारा थप्पड़
नई दिल्ली। दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक महिला यात्री ने टिकट में देरी और फ्लाइट छूट जाने के बाद सरकारी एयरलाइन एयर इंडिया के एक यात्री ने स्टाफ को थप्पड़ मार दिया। इसके बाद कर्मचारी ने भी महिला को मारा, इससे एयरपोर्ट पर अप्रिय स्थिति पैदा हो गई। खबर के मुताबिक महिला यात्री को दिल्ली से अहमदाबाद की उड़ान पकड़नी थी लेकिन वह टिकट काउंटर पर देरी से पहुंची थी। इसको लेकर उसकी कर्मचारी से कहासुनी होने लगी जो मारपीट तक पहुंच गई।

मामले पर एयपोर्ट के डीसीपी ने बताया कि दोनों का मेडिकल कराया गया और मामला दर्ज किया गया। हालांकि बाद में दोनों के बीच समझौता करा दिया गया। उन्होंने मामले की जानकारी देते हुए कहा कि एक महिला एयपोर्ट पर देरी से पहुंची थी और उसे अहमदाबाद के लिए फ्लाइट लेनी थी। इस बात को लेकर एयर इंडिया की महिला स्टाफ और इस महिला के बीच कहासुनी हो गई, ये तू-तू-मैं-मैं इतनी बढ़ी कि महिला मुसाफिर ने कमर्चारी पर हाथ उठा दिया, इसके बाद महिला कर्मचारी ने भी यात्री को मारा। दोनों के बीच हाथापाई को देख दूसरे कर्मचारियों ने मामला संभाला।












Click it and Unblock the Notifications