Air India Express: एयर इंडिया एक्सप्रेस के मिला पहला कस्टम बोइंग 737-8, जानें कब से शुरू होंगी उड़ानें?
Air India Express Boeing 737-8: एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बेड़े में पहला कस्टम-डिज़ाइन बोइंग 737-8 विमान शामिल कर लिया है। यह एयरलाइन के बेड़े में शामिल होने वाला 51वां बोइंग विमान है, जो कंपनी की आधुनिकरण (मॉडर्नाइजेशन) और एक्सपेंशन स्ट्रेटजी की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
यह विमान बोइंग की सिएटल (अमेरिका) स्थित फैसिलिटी से उड़ान भरकर दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा है और जनवरी से कमर्शियल सेवाओं में शामिल किया जाएगा।

यात्रियों को मिलेगा नया अनुभव
यह बोइंग 737-8 एयर इंडिया एक्सप्रेस की जरूरतों के मुताबिक लाइन-फिट कॉन्फिगरेशन में तैयार किया गया पहला विमान है। नए विमान में यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अहम बदलाव किए गए हैं। केबिन डिजाइन को पूरी तरह नया रूप दिया गया है, जिसमें एर्गोनॉमिक सीटें, पहले से ज्यादा लेगरूम, हर सीट पर फास्ट-चार्जिंग पावर आउटलेट और बड़े ओवरहेड बिन शामिल हैं।
इसके अलावा, बोइंग का अत्याधुनिक Sky Interior लगाया गया है, जिसमें डायनामिक मूड लाइटिंग दी गई है। इससे केबिन का माहौल ज्यादा आरामदायक और आधुनिक बनता है। विमान में ऑनबोर्ड ओवन की सुविधा भी है, जिससे यात्रियों को गर्म 'गौरमेयर' (Gourmair) मील परोसे जा सकेंगे। साथ ही, पहले की तुलना में केबिन ज्यादा शांत होगा, जिससे उड़ान का अनुभव और बेहतर हो जाएगा।
टाटा ग्रुप के तहत तेज़ी से बढ़ रहा बेड़ा
टाटा ग्रुप के अधिग्रहण के बाद एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने बेड़े के विस्तार की रफ्तार काफी तेज कर दी है। अब तक एयरलाइन 51 बोइंग 737-8 विमानों को अपने बेड़े में शामिल कर चुकी है। इसके अलावा, केवल 2025 में ही चार A321neo, चार A320neo और तीन A320ceo विमान भी शामिल किए गए हैं। इस तरह एयर इंडिया एक्सप्रेस का संयुक्त बेड़ा 100 से अधिक विमानों का हो गया है, जिससे वह भारत की सबसे बड़ी बोइंग ऑपरेटर बन गई है।
60 डेस्टिनेशन तक फैला नेटवर्क
एयर इंडिया एक्सप्रेस के मैनेजिंग डायरेक्टर के मुताबिक, यह विमान एयरलाइन के फ्लीट मॉडर्नाइजेशन सफर में एक अहम मील का पत्थर है। उन्होंने बताया कि अब एयरलाइन के दो-तिहाई बेड़े में आधुनिक बोइंग 737-8 और A320/321 नियो विमान शामिल हैं, जो बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी और यात्रियों को ज्यादा आराम देते हैं।
एयरलाइन के मुताबिक, बेड़े के तेज विस्तार के साथ-साथ एयरलाइन ने अपने नेटवर्क का भी विस्तार किया है। एयर इंडिया एक्सप्रेस अब 60 गंतव्यों तक अपनी सेवाएं दे रही है, जिनमें से 12 नए डेस्टिनेशन सिर्फ 2025 में जोड़े गए हैं। खास तौर पर टियर-2 और टियर-3 शहरों को जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है, जिससे 'न्यू इंडिया' की कनेक्टिविटी मजबूत हो सके।
पुराने विमानों का रेट्रोफिट भी शुरू
एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने मौजूदा बोइंग 737-8 विमानों को एक समान 189-सीट कॉन्फिगरेशन में बदलने के लिए रेट्रोफिट प्रोग्राम भी शुरू किया है। अब तक दो विमानों को इस नए कॉन्फिगरेशन में अपग्रेड किया जा चुका है। नया कस्टम-डिज़ाइन बोइंग 737-8 विमान एयर इंडिया एक्सप्रेस की ब्रांड री-लॉन्च और यात्री अनुभव को बेहतर बनाने की रणनीति का अहम हिस्सा है, जो आने वाले समय में भारतीय एविएशन सेक्टर में उसकी मजबूत मौजूदगी को और बढ़ाएगा।
-
3 शादियां कर चुकीं 44 साल की फेमस एक्ट्रेस ने मोहनलाल संग शूट किया ऐसा इंटीमेट सीन, रखी 2 शर्तें और फिर जो हुआ -
Iran Israel War: 'भारत युद्ध रुकवा सकता है', खामेनेई के दूत ने कही ऐसी बात, टेंशन में ट्रंप -
Khushbu Sundar: इस मुस्लिम नेता के हिंदू पति की राजनीति में एंट्री, कभी लगा था Love Jihad का आरोप -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच सोना में भारी गिरावट, अबतक 16000 सस्ता! 22k और 18k का अब ये है लेटेस्ट रेट -
Balen Shah Nepal PM: पीएम मोदी के नक्शेकदम पर बालेन शाह, नेपाल में अपनाया बीजेपी का ये फॉर्मूला -
Petrol Diesel Price: आपके शहर में कितना सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल? ₹10 की कटौती के बाद ये रही नई रेट लिस्ट -
Iran Vs America War: कब खत्म होगा अमेरिका ईरान युद्ध, ट्रंप के विदेश मंत्री ने बता दी तारीख -
Israel-Iran War: होर्मुज के बाद अब लाल सागर बंद करने की तैयारी, ईरान के खतरनाक प्लान लीक, भारत पर क्या असर? -
Delhi Power Cut: विकेंड पर दिल्ली के आधे हिस्से में 'ब्लैकआउट', शनिवार को इन पॉश इलाकों में नहीं आएगी बिजली -
PM Kisan Yojana: 31 मार्च से पहले कर लें यह काम, वरना अटक जाएगी पीएम किसान की अगली किस्त -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
LPG Price Today: 1 अप्रैल से बढ़ने वाले हैं सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट?












Click it and Unblock the Notifications