'एयर इंडिया वालों की तो...', AI की 86 से अधिक विमानें हुईं रद्द तो भड़के लोग, लिखने लगे अनाप-शनाप बातें

एयर इंडिया एक्सप्रेस की 86 से अधिक फ्लाइट्स कैंसल हो जाने की वजह से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि एयरलाइंस की ओर से यात्रियों को रिफंड या फिर फ्लाइट रीशेड्यूल का विकल्प दिया गया है लेकिन बावजूद इसके यात्रियों को काफी दिक्कतें हो रही हैं।

सोशल मीडिया पर एक यूजर ने बताया कि एयर इंडिया एक्सप्रेस की सर्विस से बहुत ज्यादा आहत हूं। फ्लाइट संख्या I5-554 CCU-BLR जो 4.15 बजे रवाना होनी थी, वो अब रात 8.40 बजे रवाना होगी। ग्राउंड स्टाफ ने विमान में देरी की वजह इंफाल में ओलावृष्टि बताया गया है।

air india

रिपोर्ट के अनुसार एयर इंडिया एक्सप्रेस के 300 से अधिक केबिन क्रू के सदस्यों ने फोन से सिक लीव की अप्लिकेशन डाली और इसके बाद फोन को बंद कर लिया। जिसकी वजह से एयरलाइंस को 70 से अधिक विमानों को रद्द करना पड़ा।

रिपोर्ट की मानें तो कर्मचारी एयरलाइंस के रवैये से नाखुश हैं, यही वजह है कि एक साथ बड़ी संख्या में केबिन क्रू छुट्टी पर चला गया है। सूत्रों की मानें तो एयर इंडिया एक्सप्रेस की अभी और भी उड़ाने रद्द हो सकती हैं।

सामूहिक रूप से एयर इंडिया के सीनियर क्रू मेंबर्स के छुट्टी पर जाने की वजह से पूरी व्यवस्था चरमरा गई। कई यात्री एयरपोर्ट पर फंसे हैं जो वैकल्पिक व्यवस्था तलाशने में जुट गए हैं। लेकिन जिस तरह से अचानक कर्मचारी छुट्टी पर गए हैं उसकी वजह से एयरलाइंस कंपनी सवालों के घेरे में आ गई है।

सूत्रों की मानें तो एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस का विलय हो रहा है जिसकी वजह से कर्मचारी नाखुश हैं और इसका विरोध कर रहे हैं। दोनों ही एयरलाइंस के पायलट और क्रू मेंबर्स को अपनी नौकरी पर खतरा नजर आ रहा है। माना जा रहा है कि इसी वजह से कर्मचारी छुट्टी पर चले गए हैं।

जो फ्लाइट्स इस छुट्टी की वजह से प्रभावित हुई हैं वह मुख्य रूप से मिडल ईस्ट और गल्फ देशों की हैं। हालांकि एयर इंडिया एक्सप्रेस की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि हमारे सीनियर केबिन क्रू के सदस्यों ने अचानक से बीमार होने की जानकारी दी है।

जिसकी वजह से कई विमानों की उड़ान में देरी हुई है और कई फ्लाइट को रद्द करना पड़ा है। हम इस घटना के पीछे की वजह समझने की कोशिश कर रहे हैं। हमारी टीमें यात्रियों को हो रही असुविधा को कम करने की लगातार कोशिश कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+