एअर इंडिया ने फिर कैंसिल किया शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ का टिकट
शिवसेना ने सांसद रवींद्र गायकवाड़ ने हाल ही में एयर इंडिया के एक अधिकारी को चप्पलों से मारा था।
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के उस्मानाबाद से शिवसेना सांसद रवींद्र गायकवाड़ का एअरइंडिया ने फिर से टिकट कैंसिल कर दिया है। रवींद्र ने मुंबई से दिल्ली तक का टिकट बुक किया था।
मिली जानकारी के मुताबिक गायकवाड़ ने बुधवार (29 मार्च) का टिकट बुक किया था। लेकिन उसे एअर इंडिया ने कैंसल कर दिया। बता दें कि बीते गुरुवार को एअर इंडिया के स्टाफ को मारने के बाद कई एयरलाइंस कंपनियों ने गायकवाड़ को हवाई यात्राओं से बैन किए जाने के बाद रवींद्र को ट्रेन से महाराष्ट्र स्थित पुणे जाना पड़ा था।

रवींद्र ने कहा था...
रवींद्र का कहना था कि वो अपने बैन किए जाने और एअर इंडिया की ओर से दूसरी एअरलाइंस को उनका टिकट कैंसल करने के लिए बढ़ावा देने पर वो मुकदमा करेंगे। बता दें कि इस मुद्दे के चलते रवींद्र को ट्रेन से सफर करना पड़ा और तो और इस मसले के बाद सदन में भी बवाल शुरू गया। शिवसेना अपने सांसद के साथ दृढ़ता से खड़ी है। पार्टी का आरोप है कि किसी सांसद को बैन करना अवैध है और मांग किया कि एअरलाइन अपना फैसला तुरंत वापस करे।
गौरतलब है कि इस मामले में गायकवाड़ के खिलाफ दो मामले दर्ज किए गए हैं, लेकिन पार्टी का कहना है कि ये मीडिया के दबाव में हुआ है। शिवसेना ने मांग की थी कि रवींद्र गायकवाड़ की शिकायत पर भी एअर इंडिया स्टाफ के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।
सदन में उठा था मुद्दा
इससे पहले शिवसेना सांसद आनंदराव अदसुल ने लोकसभा में रवींद्र गायकवाड़ का मुद्दा उठाया था। उन्होंने कहा था कि सांसद को लेकर एअरलाइन की ओर से लगाया गया बैन सही नहीं है। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद है कि लोकसभा अध्यक्ष इस मामले को सरकार के सामने उठाएंगी।
आनंदराव अदसुल ने कहा था कि कपिल शर्मा ने भी फ्लाइट के दौरान नशे में इसके कर्मचारियों से दुर्व्यवहार किया, लेकिन उनके खिलाफ एअरलाइन्स ने कोई बैन नहीं लगाया।
एअर इंडिया स्टाफ से मारपीट के आरोपी शिवसेना के सांसद रवींद्र गायकवाड़ को 6 एअरलाइंस ने बैन कर दिया है। एअर इंडिया ने शिवसेना सांसद के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। बता दें कि एअर इंडिया के प्रवक्ता ने आरोप लगाया था कि शिवसेना के सांसद ने सीट के इश्यू को लेकर एअर इंडिया के स्टॉफ को चप्पल से मारा था।












Click it and Unblock the Notifications