Air India: बाली जा रही एयर इंडिया की उड़ान ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से वापस दिल्ली लौटी
Air India Flight: एयर इंडिया के विमान एक बार फिर चर्चा में हैं। पूर्वी इंडोनेशिया में एक शक्तिशाली ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से दिल्ली से बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI2145 की दिल्ली में लैंडिंग करानी पड़ी है। ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से कई उड़ानों का रास्ता भी बदलना पड़ा है। अचानक हुए इन बदलावों की वजह से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में स्थित इंडोनेशिया के सबसे सक्रिय ज्वालामुखियों में से एक माउंट लेवोटोबी लाकी लाकी में मंगलवार शाम को विस्फोट हुआ था। इसकी वजह से आसपास का जनजीवन ही नहीं कई विमान भी प्रभावित हुए हैं।
Air India Flight ज्वालामुखी विस्फोट से प्रभावित
अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ज्वालामुखी विस्फोट की वजह से राख के विशाल गुबार आसमान में 10,000 मीटर (32,800 फीट) से अधिक ऊंचाई तक उड़ते देखे गए हैं। इसे लगभग 150 किमी दूर से देखा जा सकता था। ज्वालामुखी विस्फोट के बाद एहतियात के तौर पर कई एयरलाइंस ने बाली के नगुराह राय अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर परिचालन निलंबित कर दिया है।

यह भी पढ़ें: विमानों की सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर DGCA हुआ सख्त, एयर इंडिया के सीईओ को दिए निर्देश
वर्जिन ऑस्ट्रेलिया, जेटस्टार, एअर न्यूजीलैंड, सिंगापुर की टाइगरएयर, चीन की जुनेयाओ एयरलाइंस और एअर इंडिया समेत कई एयरलाइंस की फ्लाइट सेवाएं बाधित हुई हैं। इनमें से कुछ के रूट डायवर्ट किए गए हैं और कुछ को रद्द करना पड़ा है।
एयर इंडिया ने जारी किया बयान
ज्वालामुखी विस्फोट के बाद दिल्ली से बाली जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट को बीच उड़ान में ही वापस लौटने की सलाह दी गई थी। सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए विमान को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय (आईजीआई) एयरपोर्ट पर सुरक्षित रूप से लैंड कराया गया है। विमान में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
एयरलाइन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, 'सभी यात्रियों को सुरक्षित रूप से उतार लिया गया है। इस असुविधा के लिए हमें खेद है। हम प्रभावित यात्रियों को होटल में ठहरने की सुविधा दे रहे हैं। यात्रियों को यह भी सुविधा दे रहे हैं कि वे चाहें तो टिकट रद्द करा लें या यात्रा में परिवर्तन कर सकते हैं। अपने पैसे रिफंड कराने का विकल्प भी चुन सकते हैं।'
यह भी पढ़ें: Air India Plane Crash: जातीय हिंसा में फंसी अंतिम यात्रा, कुकी एयर होस्टेस की बॉडी लाने पर मणिपुर में खींचतान












Click it and Unblock the Notifications