साड़ी छोड़ अब स्कर्ट पहनेंगी एयर इंडिया की एयर होस्टेस
नई दिल्ली। आधुनिकता के इस दौर में एयर इंडिया ने भी आखिरकार अपने क्रू मेंबर्स को आधुनिक बनाने का फैसला ले लिया है। एयर इंडिया की एयर होस्टेस अब पारंपरिक पोशाक साड़ी को छोड़ कुर्ती और वेस्टर्न आउटफिट पहनेंगी।

एयर इंडिया की एयर होस्टेस अब अपने पारंपरिक लाल परिधान, एडीवर्ड ब्लैक एंड व्हाइट कपड़ों को छोड़ अब निफ्ट द्वारा डिजायन की गयी पोशाक को पहनेंगे। एयर इंडिया ने अपने बयान में कहा कि बैसाखी का पर्व देशभर के कई प्रदेशों में पवित्र पर्व के तौर पर मनाया जाता है लिहाजा इस दिन नई पोशाक को लांच किया गया है।
गौरतलब है कि एयरलाइंस ने पिछले साल अक्टूबर में नई पोशाक को लांच करने की बात कही थी। विमान में अब एयर होस्टेस साड़ी की जगह कुर्ती और वेस्टर्न परिधान पहनेंगी। वहीं विमान कंपनी ने क्रू मेंबर्स को इस बात की भी छूट दी है वो अपने पसंदीदा टेलर से अपने परिधान को सिलवा सकते हैं।
केबिन क्रू के सदस्यों को 2 जोड़ी नये यूनीफॉर्म को दिया गया है, जोकि पूरी तरह पहले की यूनीफॉर्म से अलग है। हालांकि क्रू मेंबर्स नयी ड्रेस को लेकर बहुत उत्सुक नहीं हैं। सदस्यों का कहना है कि नयी ड्रेस में कंपनी का कोई भी लोगो नहीं है, साथ ही हमें खुद इस ड्रेस को सिलवाना होगा। खबरों के मुताबिक मेंबर्स ने इसके प्रति नाराजगी भी जाहिर की है।












Click it and Unblock the Notifications