Plane Crash:जल्द रिटायर होने वाले थे कैप्टन सभरवाल, क्रू मेंबर में बदलापुर के दीपक भी, जानिए कौन थीं 'पिंकी'?
Air India 787 Plane Crash:अहमदाबाद में गुरुवार को हुए एयर इंडिया विमान हादसे के बाद पूरे देश में शोक की लहर है, इस भयंकर हादसे में 241 लोगों की जान चली गई है। इस दुर्घटना में 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे, ये सभी लंबे वक्त से एयर इंडिया से जुड़े हुए थे लेकिन गुरुवार का सफर इन सभी का अंतिम यात्रा बन जाएगी ये किसी ने भी नहीं सोचा था। आपको बता दें कि क्रैश विमान की कमान कैप्टन सुमित सभरवाल के हाथ में थी, जिनके साथ फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर भी थे।
आइए विस्तार से जानते हैं उन क्रू मेंबर्स के बारे में विस्तार से जो कि क्रैश हुए एयर इंडिया विमान पर सवार थे...

कैप्टन सुमीत सभरवाल, पायलट
कैप्टन सुमित सभरवाल के पास विमान उड़ाने का 8200 घंटे का उड़ान अनुभव था और वो 60 वर्ष के थे,वो प्लेन के सभी क्रू मेंबर्स में से सबसे ज्यादा वरिष्ठ थे। लंबे वक्त से एयरइंडिया को सेवा देने वाले पायलट का घर मुंबई में था, जहां वो अपने 90 वर्षीय पिता के साथ रहते थे, वो रिटायरमेंट से बस कुछ महीने ही दूर थे। उनके मौत की खबर सुनकर उनके पड़ोसी भी सदमे में हैं। वो उन्हें एक शांत, अनुशासित व्यक्ति के रूप में याद कर रहे हैं। सभरवाल अपने पीछे वयोवृद्ध पिता, बड़ी बहन और दो बेटों को छोड़ गए हैं , खास बात ये है कि उनके दोनों बेटे भी कमर्शियल पायलट हैं।
दीपक पाठक, वरिष्ठ फ्लाइट अटेंडेंट (Air India 787 Plane Crash)
एयरइंडिया के क्रू मेंबर में बदलापुर के निवासी दीपक पाठक भी शामिल थे। दीपक पाठक ने 11 साल से अधिक समय तक एयर इंडिया फ्लाइट अटेंडेंट के रूप में काम किया। अपने परिवार के प्रति समर्पित और गहराई से जुड़े दीपक हमेशा फ्लाइट की उड़ान भरने से पहले फोन करके बताते थे कि वो कहां जा रहे हैं। गुरुवार को भी उन्होंने लंदन के लिए उड़ान भरने से पहले अपने घर पर कॉल किया था। फोन पर उन्होंने कहा था कि 'लंदन के लिए निकल रहा हूं, मेरा फोन फ्लाइट में बंद रहेगा। लंदन पहुंचने के बाद ही अब बात कर पाऊंगा', लेकिन किसी को नहीं पता था कि अब उनका फोन कभी भी नहीं आएगा।
सैनीता चक्रवर्ती, केबिन क्रू सदस्य
प्यार से "पिंकी" के नाम से मशहूर 35 वर्षीय सैनीता चक्रवर्ती 'गो एयर' के साथ काम करने के बाद हाल ही में एयर इंडिया में शामिल हुई थीं। जुहू कोलीवाड़ा की निवासी, उन्होंने मानेकजी कूपर स्कूल और मीठीबाई कॉलेज में पढ़ाई की थी।

मैथिली मोरेश्वर पाटिल, फ्लाइट अटेंडेंट (Air India 787 Plane Crash)
केवल 24 वर्षीय मैथिली पाटिल चार भाई-बहनों में सबसे बड़ी थीं, उन्होंने टीएस रहमान विद्यालय में पढ़ाई की और आर्थिक कठिनाइयों के बावजूद अपने एविएशन कोर्स किया था। उनकी मौत की सूचना पाते ही पूरा परिवार सदमे में है।
रोशनी राजेंद्र सोंघारे, फ्लाइट अटेंडेंट
27 वर्षीय रोशनी सोंघारे अपने माता-पिता और भाई के साथ न्यू उमिया कृपा सोसाइटी, डोंबिविली ईस्ट में रहती थीं। एयर होस्टेस बनना सपना था, जिसे उन्होंने हाल ही में एयर इंडिया में शामिल होकर पूरा किया। वो सोशल मीडिया पर भी काफी लोकप्रिय थीं, उनके 54,000 से अधिक इंस्टाग्राम फॉलोअर्स थे।
ड्रीमलाइनर विमान में दो GE GEnx जेट इंजन लगे थे (Air India 787 Plane Crash)
आपको बता दें कि AI 171 विमान बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान में दो GE GEnx जेट इंजन लगे थे। GE GEnx (जनरल इलेक्ट्रिक नेक्स्ट-जेनरेशन) इंजन वाणिज्यिक विमानन में सबसे उन्नत इंजनों में से एक माना जाता है।
दोनों इंजनों का एक साथ विफल होना बेहद दुर्लभ है?
यह इंजन पिछली पीढ़ी के मॉडलों की तुलना में 15% तक कम ईंधन जलाता है और कम वजन का होता है इसलिए विशेषज्ञ दुर्घटना का कारण केवल इंजन की विफलता को नहीं मान रहे हैं। विमानन विश्लेषकों का कहना है कि दोनों इंजनों का एक साथ विफल होना बेहद दुर्लभ है, खासकर ड्रीमलाइनर जैसे आधुनिक दोहरे इंजन प्रणाली के साथ फिलहाल हादसे की असली वजह तो जांच के बाद ही सामने आएगी।












Click it and Unblock the Notifications