'इंशाअल्लाह, एक दिन देश की हिजाबी बच्ची प्रधानमंत्री बनेगी', ओवैसी बोले- देखता हूं हिजाब पहनने से कौन रोकता है

'इंशा अल्लाह, एक दिन इस देश की हिजाबी बच्ची प्रधानमंत्री बनेगी...', ओवैसी बोले- देखता हूं हिजाब पहनने से कौन रोकता है

नई दिल्ली, 13 फरवरी: कर्नाटक हिजाब विवाद थमने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच इस मुद्दे पर राजनीति जारी है। एक बार फिर एआईएमआईएम के प्रमुख और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद पर ट्वीट किया है। असदुद्दीन ने ट्वीट कर कहा है कि 'इंशा' अल्लाह एक दिन एक हिजाबी प्रधानमंत्री बनेगी।' सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने इस ट्वीट के साथ अपना एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वह सभा को संबोधित करते हुए कह रहे हैं कि इस देश में एक दिन एक हिजाबी बच्ची प्रधानमंत्री बनेगी। इसके साथ ही उन्होंने वीडियो में ये भी कहा है कि देखता हूं कौन किसको हिजाब पहनने से रोकता है।

Recommended Video

    Karnataka Hijab Row: ओवैसी ने क्यों कहा- हिजाबी बच्ची देश की प्रधानमंत्री बनेगी? | वनइंडिया हिंदी
    'हिजाब पहनेंगे और कॉलेज भी जाएंगे...'

    'हिजाब पहनेंगे और कॉलेज भी जाएंगे...'

    असदुद्दीन ओवैसी ने रविवार (13 फरवरी) को अपने अधिकारिक ट्वविटर हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया। ये वीडियो किसी जनसभा की है। इस वीडियो में असदुद्दीन ओवैसी कहते हैं, '' और हम अपनी बेटियों को इंशा अल्लाह, अगर वो फैसला करती है कि अब्बा-अम्मी मैं हिजाब पहनूंगी, तो अब्बा-अम्मी पहले बोलेंगे बेटा पहन, तूझे कौन रोकता है हम देखते हैं। हिजाब पहनेंगे, कॉलेज को जाएंगे, डॉक्टर भी बनेंगे, कलेक्टर भी बनेंगे, एसडीएम भी बनेंगे...।''

    'याद रखना हिन्दुस्तान की जनता, एक हिजाबी इस देश की PM बनेगी...'

    'याद रखना हिन्दुस्तान की जनता, एक हिजाबी इस देश की PM बनेगी...'

    असदुद्दीन ओवैसी ने वीडियो में आगे कहा, ''...और एक दिन याद रखना तुम सब हिन्दुस्तान की जनता, शायद मैं उस वक्त जिंदा नहीं रहूंगा, तुम देखना एक दिन इस देश की प्रधानमंत्री, बच्ची हिजाब पहनकर प्रधानमंत्री बनेगी।'' इससे पहले ओवैसी ने ट्वीट करते हुए कहा था, ''हम जिंदा हैं और जिंदा रहेंगे। जिंदगी की मिसाल ये है कि बातिल ताकतों से समझौता नहीं करेंगे और मजलूमो का साथ देंगे।''

    'हिजाबी लड़की को जब गुंडे घेरते हैं तब प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते'

    'हिजाबी लड़की को जब गुंडे घेरते हैं तब प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते'

    असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब विवाद को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है। असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, ''प्रधानमंत्री की अकलियतों से मोहब्बत सिर्फ दिखावा। हिजाबी लड़की को जब गुंडे घेर लेते हैं तब भी प्रधानमंत्री कुछ नहीं बोलते। जब हमारी गर्दन की कीमत लगाई जा रही थी नरेंद्र मोदी जी क्यों खामोश थे?।''

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+