Hijab Ban पर बोले Asaduddin Owaisi, 'एक दिन इस देश की पीएम हिजाब पहनने वाली बने'

Asaduddin Owaisi On Hijab: कर्नाटक के शिक्षण संस्थानों में हिजाब बैन (Hijab Ban) को लेकर सुप्रीम कोर्ट के दो जजों की अलग-अलग सामने आई है। जिसके बाद इस मामले को अब सुप्रीम कोर्ट की बड़ी बेंच के पास भेज दिया गया है। तो वहीं, अब हिजाब बैन को लेकर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) का तीखा बयान सामने आया है। दरअसल, असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'आप कहते हैं कि किसी को हिजाब नहीं पहनना चाहिए। फिर क्या पहनना चाहिए? बिकिनी? जिसे बिकनी पहननी है वो पहने।'

Recommended Video

    Karnataka Hijab Case: SC में फैसला टलने पर क्या बोले Asaduddin Owaisi ?| वनइंडिया हिंदी | *Politics
    AIMIM Chief Asaduddin Owaisi statement on hijab ban

    इस दौरान एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने अपना सपना भी मीडिया के सामने जाहिर किया। ओवैसी ने कहा, 'मेरा सपना है कि एक दिन इस देश की पीएम हिजाब पहनने वाली बने। लेकिन, मेरी इस बात से बहुत से लोगों के पेट और सिर में दर्द होता है।' उन्होंने कहा कि मुझे ऐसा क्यों नहीं कहना चाहिए? यह मेरा सपना है। इसमें गलत क्या है। लेकिन आप कहते हैं कि किसी को हिजाब नहीं पहनना चाहिए। ओवैसी ने पूछ तो क्या पहनना चाहिए? बिकिनी?

    आपको वह भी पहनने का अधिकार है। लेकिन आप क्यों चाहते हैं कि मेरी बेटियां अपना हिजाब उतार दें और मैं अपनी दाढ़ी मुंडवाऊं? मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओवैसी ने कहा, 'यदि कोई मुस्लिम युवती हिजाब पहनती है तो इसका यह मतलब नहीं है कि उसकी बौद्धिकता में कोई कमी है। क्या हम छोटी बच्चियों पर हिजाब पहनने का दबाव बनाते हैं, क्या हम सच में लड़कियों से जबरदस्ती कर रहे हैं?'

    इस दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने बोलते हुए कहा कि आज के दौर में कौन किससे डरता है? इतना ही नहीं, ओवैसी ने इस मामले को लेकर तमाम सवाल भी उठाए। औवैसी ने सवाल पूछा कि, जब हिंदू, सिख और ईसाई छात्रों को उनके प्रतीकों के साथ घुसने दिया जाता है तो फिर मुस्लिमों को क्यों रोका जाता है? ऐसा होगा तो वे लोग मुस्लिमों के बारे में क्या सोचेंगे। उन्हें तो यही संदेश जाएगा कि मुस्लिम हमसे नीचे होते हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+