बिहार के बाद अब बंगाल की तैयारी, पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर ओवैसी ने पार्टी नेताओं के साथ की बैठक
नई दिल्ली। ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) पार्टी बिहार विधानसभा चुनाव के बाद अब पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। आज AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने हैदराबाद में अपने पार्टी नेताओं के साथ बैठक की, जहां पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श किया गया है।

आपको बता दें कि अगले साल अप्रैल-मई में बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाले है। ऐसे में अब ओवैसी की पार्टी से अपनी सक्रियता वहां बढ़ा दी है। आज पार्टी नेता ने हैदराबाद स्थिति पार्टी दफ्तर में नेताओं के साथ बैठक की है। इस बैठक को लेकर उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी और बताया कि बैठक सार्थक रही। उन्होंने बताया कि इस बैठक में चुनाव को लेकर चर्चा की और आगे की रणनीति तय की है।
दरअसल बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से उत्साहित ओवैसी ने अब पश्चिम बंगाल में भी किस्मत आजमाने की तैयारी कर ली। ये बात उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के आने के बाद भी कहा था। आपको बता दें कि बंगाल में 294 विधानसभा सीटों में से 90 सीटें मुस्लिम बहुल्य है। इन सीटों पर जीत-हार मुस्लिम मतदाता करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications