एम्स मारपीट मामला: विधायक सोमनाथ भारती को दिल्ली HC से राहत, सजा पर लगाई रोक
AIIMS के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा दोषी करार दिये गए आप विधायक सोमनाथ भारती को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली है। HC ने ट्रायल कोर्ट आदेश पर रोक लगा दी।
नई दिल्ली। AIIMS के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट मामले में ट्रायल कोर्ट द्वारा दोषी करार दिये गए आप नेता व पूर्व कानून मंत्री सोमनाथ भारती ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को हाई कोर्ट में चुनौती दी है, जिसके बाद उनको हाईकोर्ट से राहत मिली है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने AAP विधायक सोमनाथ भारती को जमानत दे दी और ट्रायल कोर्ट के उस आदेश पर भी रोक लगा दी, जिसमें एम्स सुरक्षा कर्मचारियों के साथ मारपीट करने और सार्वजनिक संपत्ति को नष्ट करने के मामले में उन्हें दोषी ठहराया गया था।

मालूम हो कि राउज एवेन्यू कोर्ट ने एम्स के सुरक्षाकर्मी के साथ मारपीट मामले में सोमनाथ भारती को दोषी पाया था और उन्हें 2 साल कैद और एक लाख रुपए जुर्माने की सजा सुनाई थी। राउज कोर्ट के फैसले के खिलाफ सोमनाथ भारती ने सेशन कोर्ट में अपील की थी। लेकिन सेशन कोर्ट ने भी निचली अदालत के फैसले को बरकरार रखा था। इस फैसले को विधायक सोमनाथ भारती ने हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।
यह भी पढ़ें: पंजाब: किसानों के बहाने AAP का शक्तिप्रदर्शन, अरविंद केजरीवाल की बाघापुराना में मेगा रैली
क्या था एम्स मारपीट मामला
दरअसल यह मामला साल 2016 का है जब एम्स के एक सुरक्षा अधिकारी ने दिल्ली के एक थाने में सोमनाथ भारती के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कराया था। सोमनाथ भारती को दंगा कराने, अवैध रूप से लोगों को जुटाने और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के आरोपों में दोषी मानते हुए कोर्ट ने उन्हें 2 साल जेल और 1 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। हालांकि सोमनाथ भारती अपने ऊपर लगे तमाम आरोपों को गलत बताते रहे हैं।
-
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
Badshah Love Story: ‘टटीरी’ वाले रैपर बादशाह की दूसरी दुल्हन Isha Rikhi कौन हैं? कैसे परवान चढ़ा दूसरा इश्क? -
Iran Vs America: खत्म होने वाला है ईरान-इजराइल युद्ध! ट्रंप के बाद अब मोजतबा खामेनेई भी बातचीत के लिए तैयार -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Badshah Divorce Story: बादशाह ने रचाई थी इस ईसाई लड़की से शादी, 8 साल बाद तलाक क्यों? कौन है बेटी और कहां है? -
Badshah Second Marriage: रैपर बादशाह ने रचाई दूसरी शादी? तलाक के 6 साल बाद कौन बनीं रैपर की 'नई पत्नी' -
Iran Oil Offer to India: तेल संकट के बीच ईरान का भारत को बड़ा ऑफर! लेकिन चौंकाने वाली है तेहरान की नई शर्त -
Fact Check: 14 किलो वाले LPG सिलेंडर में 10 किलो की गैस मिलेगी? क्या है वायरल वीडियो की सच्चाई?












Click it and Unblock the Notifications