DMK सांसद को 4 थप्पड़ जड़ने वाली शशिकला पुष्पा को जयललिता ने पार्टी से निकाला
चेन्नई। तीन दिन पहले दिल्ली के आईजीआई एयरपोर्ट पर डीएमके सांसद को चार थपप्ड़ जड़ने वाली राज्सयभा सांसद शशिकला पुष्पा को जे जयललिता ने आज AIADMK पार्टी से बाहर कर दिया है। इस बारे में फैसला सुनाते हुए जयललिता ने कहा कि शशिकला ने पार्टी की छवि को खराब करने का काम किया है इसलिए उन्हें पार्टी से निकाला जाता है।
आपको बता दें कि शशिकला पुष्पा पर आरोप है कि उन्होंने तीन दिन पहले यानी बीते शुक्रवार को DMK के सांसद तिरुचि शिवा को दिल्ली एयरपोर्ट के टर्मिनल-3 पर सरेआम चार थप्पड़ जड़ दिये थे। कहा जा रहा है कि शशिकला ने शिवा को इसलिए मारा क्योंकि उन्होंने जयललिता को कुछ अपशब्द कहे थे।
दोनों एक ही फ्लाइट से चेन्नई जाने वाले थे लेकिन इस घटना के बाद शशिकला तो चेन्नई चली गयीं लेकिन सांसद तिरुचि शिवा दिल्ली में ही रूक गये। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हुआ था जिस पर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं आयी थीं।
चारों ओर से बवाल बढ़ते देख आज जयललिता ने कड़ा कदम उठाते हुए शशिकला को ही पार्टी ने बाहर कर दिया।













Click it and Unblock the Notifications