AI Summit Congress Protest: भारत मंडपम में शर्ट उतारने वाले कांग्रेस के प्रमुख चेहरे कौन-कौन? किस राज्य के
AI Summit Congress Protest: भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया 'शर्टलेस' प्रदर्शन इस समय देश की राजनीति और सोशल मीडिया का सबसे चर्चित विषय बन गया है। जब दुनिया भर के दिग्गज एआई (AI) के भविष्य पर चर्चा कर रहे थे, तब 'कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम' के नारों ने अंतरराष्ट्रीय मंच की गरिमा और सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
दिल्ली पुलिस की त्वरित कार्रवाई और चार प्रमुख युवा नेताओं की हिरासत ने इस विरोध को एक बड़े विमर्श में बदल दिया है, जहां एक ओर इसे 'लोकतांत्रिक विरोध' बताया जा रहा है, तो दूसरी ओर इसे 'वैश्विक मंच पर देश की छवि खराब करने की साजिश' माना जा रहा है।

Bharat Mandapam Congress Protest: हिरासत में लिए गए प्रमुख नेता कौन-कौन?
भारत मंडपम में आयोजित 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट' के दौरान हुए हंगामे के बाद दिल्ली पुलिस ने जिन प्रमुख युवा नेताओं को हिरासत में लिया है।
कृष्णा हरि - राष्ट्रीय सचिव (IYC)
कृष्णा हरि भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हैं और संगठन के भीतर एक प्रभावशाली रणनीतिकार माने जाते हैं। बिहार के निवासी कृष्णा हरि ने इस प्रदर्शन के दौरान नेतृत्वकारी भूमिका निभाई। पुलिस के अनुसार, वह उस समूह का हिस्सा थे जिसने भारत-अमेरिका व्यापार समझौतों और एआई नीतियों के विरोध में प्रधानमंत्री के खिलाफ नारेबाजी की थी।
कुंदन यादव - बिहार प्रदेश सचिव
कुंदन यादव बिहार युवा कांग्रेस में सचिव के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें संगठन में जमीनी स्तर पर युवाओं को जोड़ने के लिए जाना जाता है। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान सुरक्षा घेरा तोड़कर 'शर्टलेस' प्रदर्शन करने और हंगामे के माध्यम से सरकार की नीतियों का विरोध करने के आरोप में उन्हें मौके से हिरासत में लिया गया।
अजय कुमार - उत्तर प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष
अजय कुमार उत्तर प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हैं। यूपी की राजनीति में सक्रिय अजय इस विरोध प्रदर्शन के मुख्य चेहरों में से एक थे। उन्होंने 'कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम' के नारों के साथ समिट के एक्सपो हॉल में प्रवेश किया था। उनकी हिरासत को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस की कार्रवाई पर कड़ा विरोध भी दर्ज कराया है।
नरसिम्हा यादव - राष्ट्रीय समन्वयक (National Coordinator)
नरसिम्हा यादव भारतीय युवा कांग्रेस में राष्ट्रीय समन्वयक की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। विभिन्न राज्यों के कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल बिठाने और इस विरोध को 'शक्ति प्रदर्शन' में बदलने में उनकी अहम भूमिका रही। समिट के अंतिम दिन सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए विरोध दर्ज कराने के कारण उन्हें हिरासत में लिया गया।
ये भी पढे़ं: Congress Protest AI Summit: 'कांग्रेस खुद राष्ट्रीय शर्म का कारण बन गई', कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की BJP
Congress vs BJP AI Summit: पूरी समिट महज एक दिखावा- कांग्रेस
प्रदर्शनकारियों का मुख्य आरोप था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एआई समिट के नाम पर देश की संप्रभुता और पहचान का 'सौदा' कर दिया है। यूथ कांग्रेस ने अपने आधिकारिक बयान में प्रधानमंत्री को "कॉम्प्रोमाइज्ड पीएम" करार देते हुए कहा कि यह पूरी समिट महज एक दिखावा है। कार्यकर्ताओं ने तर्क दिया कि जब देश के युवा बेरोजगारी और तकनीकी विस्थापन से जूझ रहे हैं, तब सरकार वैश्विक मंचों पर केवल अपनी छवि चमकाने में व्यस्त है।
ये भी पढे़ं: कौन हैं गलगोटिया के डीन Ravikant Kisana? लोगों ने इन्हें क्यों बताया सवर्णों का दुश्मन, AI समिट में कराई थू-थू
संबित पात्रा का तंज: 'टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस'
विरोध के तरीके पर कटाक्ष करते हुए संबित पात्रा ने कांग्रेस के लिए तीन विशेष विशेषणों 'टॉपलेस, ब्रेनलेस और शेमलेस' का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने शर्ट उतारकर (टॉपलेस) अपनी बुद्धिहीनता (ब्रेनलेस) और निर्लज्जता (शेमलेस) का परिचय दिया है। पात्रा ने जोर देकर कहा कि कांग्रेस में इतनी सामान्य समझ भी नहीं बची है कि वे एक वैश्विक शिखर सम्मेलन (AI Summit) और किसी दलीय कार्यक्रम के बीच अंतर कर सकें। भाजपा का तर्क है कि यह समिट पूरे विश्व के विशेषज्ञों का मंच था, जिसे कांग्रेस ने अपने संकीर्ण राजनीतिक हितों के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदनाम करने की कोशिश की है।












Click it and Unblock the Notifications