Ahmedabad Plane Crash: 270 में से कितनों की पहचान हुई? कितने शव लौटे घर, जानिए हर अपडेट
Ahmedabad Plane Crash: अहमदाबाद के सिविल अस्पताल ने एयर इंडिया की फ्लाइट AI 171 क्रैश में मारे गए 256 लोगों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए हैं। वहीं, अस्पताल प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 259 मृतकों की पहचान हो चुकी है। यह जानकारी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. राकेश जोशी ने ANI को दी।
डॉ. जोशी ने बताया कि 23 जून शाम 7 बजे तक कुल 253 डीएनए रिपोर्ट प्राप्त हुई हैं, जिनमें से 240 यात्री और 13 गैर-यात्री थे। बता दें कि, इस हादसे में 270 लोगों की मौत हुई थी।

256 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं
उन्होंने बताया, पहले दिन कुल 19 गैर-यात्रियों की पहचान हुई थी, जिनमें से 6 शवों को उनके चेहरे की पहचान के आधार पर सौंपा गया, जबकि बाकी 13 को डीएनए जांच के आधार पर सौंपा गया। इस तरह 253 डीएनए से और 6 चेहरे की पहचान से कुल 259 शवों की पहचान हुई है, जिनमें से 256 शव परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।
डॉ. जोशी ने यह भी बताया कि जिन 256 शवों को सौंपा गया है, उनमें से
- 180 भारतीय नागरिक
- 19 गैर-यात्री (स्टाफ आदि)
- 49 ब्रिटिश नागरिक
- 7 पुर्तगाली नागरिक
- 1 कनाडाई नागरिक शामिल हैं।
ये भी पढ़ें Air India ने Israel Iran War के बीच जारी की एडवाइजरी, मिडिल ईस्ट, अमेरिका और यूरोप की कई फ्लाइट्स रद्द
52 ब्रिटिश नागरिकों की हो चुकी है पहचान
इनमें से 28 शवों को हवाई मार्ग से, जबकि 228 शवों को सड़क मार्ग से उनके परिजनों तक पहुंचाया गया। उन्होंने यह भी बताया कि विमान में सवार सभी 52 ब्रिटिश नागरिकों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 49 शव भेजे जा चुके हैं, और 3 को ट्रांसपोर्ट की तैयारी चल रही है।
जानिए पूरा मामला?
12 जून को, लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर फ्लाइट AI171, उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद गुजरात के अहमदाबाद स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा मेघाणी नगर इलाके में हुआ। इस भीषण दुर्घटना में कई लोगों की जान गई, जिनमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी भी शामिल थे।
एयर इंडिया की प्रतिक्रिया
एयर इंडिया के CEO और मैनेजिंग डायरेक्टर कैंपबेल विल्सन ने दो दिन पहले आश्वासन दिया कि एयरलाइन का बेड़ा, विशेषकर बोइंग 787 विमान, पूरी तरह सुरक्षित है और सभी विमानों की अतिरिक्त जांच की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि DGCA (नागरिक उड्डयन महानिदेशालय) ने विमानों को मानकों के अनुरूप पाया है।
एयर इंडिया ने 21 जून को यह भी दोहराया कि वह मृतकों के परिवारों के साथ एकजुटता में खड़ी है और उसने 15 जून से एक केंद्रीय हेल्पडेस्क स्थापित किया है, जो परिजनों को 25 लाख रुपये की अंतरिम मुआवज़ा राशि दिलाने में सहायता कर रही है।
ये भी पढ़ें Indigo में तकनीकी खराबी, Air India को बम की धमकी, एक दिन-दो बड़ी घटनाएं, सुरक्षा के लिए उठाए जरूरी कदम












Click it and Unblock the Notifications