मां हीराबेन ने टीवी पर देखा बेटे नरेंद्र मोदी का शपथ ग्रहण समारोह, ऐसे जाहिर की अपनी खुशी
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में बंपर जीत के बाद नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री मोदी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पीएम मोदी के बाद उनकी कैबिनेट में शामिल मंत्रियों ने भी शपथ ग्रहण की। जिस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शपथ ग्रहण कर रहे थे उस समय उनकी मां हीराबेन मोदी शपथ समारोह को टीवी पर देख रही थीं। यही नहीं पीएम मोदी के शपथ के बाद उन्होंने ताली बजाकर अपनी खुशी का इजहार भी किया।
प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेते ही मां हीराबेन ने बजाई ताली
नरेंद्र मोदी ने गुरुवार शाम 7 बजे राष्ट्रपति भवन में दूसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ वो देश के 15वें प्रधानमंत्री बने हैं। जिस समय प्रधानमंत्री मोदी शपथ ग्रहण कर रहे थे उनकी मां अहमदाबाद में उन्हें टीवी पर देख रही थीं। यही नहीं जैसे ही प्रधानमंत्री मोदी के शपथ लेते ही वो भावुक हो गईं और तालियों के साथ अपनी खुशी जाहिर की।
पीएम मोदी के बाद राजनाथ, फिर अमित शाह ने ली मंत्री पद की शपथ
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार दूसरी बार देश की बागडोर संभाल ली है। पीएम मोदी के बाद पिछली सरकार में गृह मंत्री रहे लखनऊ से भाजपा के सांसद राजनाथ सिंह ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। ऐसे में साफ है कि मोदी सरकार में राजनाथ सिंह का कद दूसरे नंबर का होगा। सरकार में तीसरे नंबर पर अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली।
सुषमा स्वराज नहीं बनेंगी मंत्री
बता दें कि पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए करीब 8000 मेहमान पहुंचे हैं। विदेश से आए मेहमानों में बांग्लादेश, श्रीलंका, म्यांमार, थाईलैंड, नेपाल और भूटान के प्रमुख शामिल हुए हैं। इस बार सुषमा स्वराज मंत्री पद की शपथ नहीं लेंगी, समारोह के दौरान वे दर्शक दीर्घा में बैठीं नजर आई हैं। इस बीच, नीतीश कुमार ने कहा कि हम नई सरकार का हिस्सा नहीं बनेंगे।












Click it and Unblock the Notifications