आज शाम 5 बजे होगा पूर्व CM विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार, अमित शाह समेत ये नामचीन चेहरे होंगे शामिल
Ahmedabad Air India Plane crash: गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पार्थिव देह को आज अहमदाबाद सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम कक्ष से राजकोट ले जाया जाएगा, जहां उनके परिजनों को अंतिम दर्शन हेतु सौंपा जाएगा। इसके पश्चात उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार में कई VVIP भी शामिल होंगे। गौरतलब है कि 12 जून को अहमदाबाद में हुए एक दर्दनाक विमान दुर्घटना में विजय रूपाणी का निधन हो गया था। इस हादसे ने पूरे राज्य और देश को गहरे शोक में डुबो दिया। प्रशासन ने बताया है कि अब तक दुर्घटना में मृत 92 लोगों के शवों की पहचान हो चुकी है, जिनमें से 47 शव उनके परिजनों को सौंपे जा चुके हैं। शेष की पहचान और प्रक्रिया प्रगति पर है।
अंतिम संस्कार में कौन-कौन होगा शामिल
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की पार्थिव देह को आज अहमदाबाद से हवाई मार्ग के जरिए राजकोट ले जाया जाएगा। वहां उनके पार्थिव शरीर को लगभग एक घंटे के लिए अंतिम दर्शन हेतु आमजन और शुभचिंतकों के लिए रखा जाएगा। इसके बाद शाम लगभग 5 बजे उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं उनके अंतिम संस्कार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी राजकोट पहुंचेंगे और विजय रूपाणी की अंतिम यात्रा में शामिल होंगे। इसके अतिरिक्त गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल, केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल समेत गुजरात सरकार के कई मंत्री मौजूद रहेंगे। इसके अलावा पंजाब से भी बीजेपी के कई बड़े नेता भी रूपाणी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

यह समय 270 परिवारों के दुखद- विजय रूपाणी के बेटे
पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय विजय रूपाणी के बेटे, ऋषभ रूपाणी ने कहा, 'यह समय सिर्फ हमारे परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि उन अन्य 270 परिवारों के लिए भी बेहद दुखद है। मैं इस कठिन समय में बचाव कार्य में लगे पुलिस बल, आरोग्य विभाग, सिविल डिफेंस, फायर सर्विसेज और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं का दिल से धन्यवाद करता हूं। उनका योगदान प्रशंसनीय है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और अन्य सभी नेताओं का भी आभार व्यक्त करता हूं, जिन्होंने केवल हमारे परिवार ही नहीं, बल्कि बाकी सभी प्रभावित परिवारों के साथ खड़े होकर हमें संबल दिया। मेरे पिताजी ने अपने 50-55 वर्षों के राजनीतिक जीवन में अनगिनत लोगों के जीवन को छुआ। आज उन सभी लोगों की मौजूदगी और समर्थन हमारे लिए एक बड़ी शक्ति है। यहां तक कि पंजाब से भी कई पार्टी कार्यकर्ता शोक व्यक्त करने के लिए यहां आ रहे हैं।'
ये भी पढ़ें Vijay Rupani Net Worth: अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए विजय रूपाणी? क्या-क्या बिजनेस करते थे? जानें सबकुछ
राजकोट में होगा VVIP मुवमेंट
पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी के अंतिम संस्कार से पूर्व निकाली जाने वाली अंतिम यात्रा के सुरक्षा इंतज़ामों को लेकर डीसीपी (क्राइम) पार्थराज सिंह गोहिल ने जानकारी देते हुए कहा,'आज गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इसी कारण राज्यभर से कई वीआईपी राजकोट पहुंच रहे हैं। इसको ध्यान में रखते हुए अंतिम यात्रा के लिए निर्धारित मुख्य मार्ग को आम यातायात के लिए बंद कर दिया गया है। विभिन्न स्थानों पर पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था की गई है और लोगों से अनुरोध किया गया है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही पार्क करें। राजकोट पुलिस इस अंतिम यात्रा के लिए पूरी तरह तैयार है और सभी आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं। इस दौरान शहर में ट्रैफिक नियंत्रण, वीआईपी मूवमेंट और आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है।
ये भी पढ़ें Vijay Rupani last selfie: विजय रूपाणी की 'आखिरी सेल्फी' एयर इंडिया प्लेन क्रैश से पहले नहीं ली गई, जानें सच
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications