26 जनवरी पर ना करें प्लास्टिक के 'तिरंगे' का इस्तेमाल, गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी
Ahead of Republic Day, MHA asks people not to use plastic flags: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस समारोह को देखते हुए एक एडवाइजरी जारी की, जिसमें लोगों से अपील की गई है कि वो प्लास्टिक के बने तिरंगे का इस्तेमाल 26 जनवरी पर ना करें बल्कि उसकी जगह कागज या कपड़े के बने ध्वज का इस्तेमाल हो।गृहमंत्रालय ने कहा है कि प्लास्टिक के बने ध्वज प्राकृतिक रूप से नहीं सड़ते हैं, ये लंबे समय तक विघटित नहीं होते हैं और इन्हें डिस्पोज करने में भी दिक्कत होती है।

इसलिए ध्वज की गरिमा का ध्यान रखते हुए किसी को भी प्लास्टिक से बने ध्वज को इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को ध्वज संहिता का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
खास बातें
- आपको बता दें कि भारतीय तिरंगा महज एक ध्वज नहीं है बल्कि ये हमारी आन-बान-शान और पहचान है, हवा में लहराता तिरंगा हर भारतीय के सीने को चौड़ा देता है, ये अक्स है हर हिंदूस्तानी का, ये मान है हर भारतीय का और ये गौरव है देश के हर इंसान का, इसलिए इसकी गरिमा का ख्याल हर किसी को रखना बहुत जरूरी है।
- भारतीय ध्वज में तीन रंग की क्षैतिज पट्टियां और नीले रंग का अशोक चक्र अंकित है। इन तीन रंगों का भी मतलब है, ध्वज के सबसे ऊपर केसरिया, बीच में श्वेत ओर नीचे गहरे हरे रंग की पट्टी है। जिनका मतलब है सुख, शांति और समृद्दि।
- सफेद पट्टी के मध्य में गहरे नीले रंग का अशोक चक्र है जिसमें 24 तीलियां होते हैं जो समय का बोध कराते हैं।
- अशोक चक्र का व्यास लगभग सफेद पट्टी की चौड़ाई के बराबर होता है। इसे धर्म चक्र कहते हैं।
- इस धर्म चक्र को विधि का चक्र कहते हैं जो तृतीय शताब्दी ईसा पूर्व मौर्य सम्राट अशोक द्वारा बनाए गए सारनाथ मंदिर से लिया गया है।
- ध्वज की लम्बाई एवं चौड़ाई का अनुपात 2:3 है। इस ध्वज की अभिकल्पना पिंगली वैंकैया ने की थी।
- इस तिरंगे की रचना 22 जुलाई 1947 में भारतीय संविधान-सभा की बैठक में तैयार हुई थी।
More From
-
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’ -
Iran War Impact: क्या महंगे होंगे पेट्रोल-डीजल और LPG सिलेंडर? संसद में PM मोदी ने दिया बड़ा अपडेट -
Bangalore Gold Silver Rate Today : सोना-चांदी धड़ाम, बैंगलोर में कहां पहुंचा ताजा भाव? -
US Iran War: ईरान ने की Trump की घनघोर बेइज्जती, मिसाइल पर फोटो, लिखी ऐसी बात कि लगेगी मिर्ची- Video -
LPG Crisis: 14.2 किलो के सिलेंडर में अब सिर्फ इतनी KG ही मिलेगी गैस! LPG किल्लत के बीच सरकार ले सकती है फैसला -
Petrol Shortage In Ahmedabad: अहमदाबाद में पेट्रोल पंप पर लगी लंबी लाइन, प्रशासन ने जारी किया अलर्ट -
Ravindra Kaushik कौन थे? Dhurandhar क्यों कहलाए? Pakistan में कैसे मेजर बना भारत का जासूस? जेल में गुमनाम मौत -
PM Modi Speech Highlights: संसद में गरजे PM मोदी, Hormuz Strait पर दिया बड़ा बयान, भारत का बताया प्लान -
West Bengal Election 2026: बंगाल की ये 7 सीटें बना सकती हैं नया CM! जहां हार-जीत का अंतर 1000 वोट से भी था कम -
Anjali Arora Net Worth: 'काचा बादाम गर्ल' ने शुरू किया ये बिजनेस, कैसे छापेंगी नोट? कितनी संपत्ति की मालकिन?












Click it and Unblock the Notifications