अगस्ता वेस्टलैंड: पटियाला हाउस कोर्ट ने बिचौलिए मिशेल के खिलाफ जारी किया प्रोडक्शन वारंट
क्रिश्चियन मिशेल ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका देकर तिहाड़ जेल में अपने लिए अलग सेल की मांग की थी।
नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआई चॉपर घोटाला में बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में याचिका देकर तिहाड़ जेल में अपने लिए अलग सेल की मांग की थी। उसने कहा था कि उसे किसी ऐसे सेल में रखा जाए जहां वो अकेला हो। इस याचिका पर सुनवाई करते हुए पटियाला हाउस कोर्ट ने अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ प्रोडक्शन वारंट जारी किया है।

कोर्ट द्वारा तिहाड़ जेल अधिकारियों से मिशेल को कल कोर्ट में पेश करने के लिए कहा गया है। वहीं, कोर्ट ने तिहाड़ जेल के डीजी और प्रशासन से जवाब तलब किया है। मिशेल ने आशंका जताई थी कि उसका शोषण हो सकता है। मिशेल को कोर्ट ने 28 दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा है।
इसके पहले, रिमांड के लिए पेश किए जाने के दौरान एजेंसी ने कहा था कि मिशेल जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। वहीं, मिशेल का कहना था कि वह डिस्लेक्सिया की बीमारी से ग्रसित है और लंबे समय तक वह दस्तावेजों को नहीं देख सकता है। दरअसल, पूछताछ के दौरान मिशेल दस्तावेजों को 30 मिनट से अधिक तक नहीं देख पाया था। कोड वर्ड वाले दस्तावेज में से किसी टॉप लीडर्स को उसने पहचानने से इंकार कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications