चॉपर घोटाला: 'बिचौलिया' मिशेल भारत लाया गया, अजीत डोभाल ने निभाई अहम भूमिका
नई दिल्ली। 3600 करोड़ के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी चॉपर घोटाला मामले में भारतीय एजेंसियों को बड़ी कामयाबी मिली है। इस मामले में वांछित बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल गिरफ्तार कर लिया गया है। मंगलवार देर रात मिशेल को दुबई के रास्ते भारत लाया गया। दुबई जेल में बंद मिशेल को प्रत्यर्पण के तहत आज भारत पहुंचा। मिली जानकारी के अनुसार सीबीआई की टीम मिशेल को दुबई एयरपोर्ट पर ही गिरफ्तार करेगी और वहां से उसे सीधे सीबीआई हेडक्वार्टर लाया जाएगा। मिशेल को बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। यह ऑपरेशन राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के नेतृत्व में चलाया गया।

सीबीआई के अधिकारी ने बताया कि, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के मार्गदर्शन में यह पूरा ऑपरेशन इंचार्ज डायरेक्टर एम. नागेश्वर राव के द्वारा किया गया। ए. साई मनोहर जॉइंट डायरेक्टर, CBI के नेतृत्व में एक टीम इस काम के लिए दुबई गई थी। घोटाला मामले में क्रिश्चियन मिशेल को सीबीआई द्वारा औपचारिक रूप से कल सुबह भारत आने पर गिरफ्तार कर लिया जाएगा। कल ही उसको कोर्ट में भी पेश किया जाएगा।
भारत ने इस खाड़ी देश से औपचारिक रूप से ब्रिटिश मूल के क्रिश्चियन मिशेल जेम्स (54) का प्रत्यर्पण कराने की औपचारिक अपील की थी। सरकार की यह अपील सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से की गई आपराधिक जांच पर आधारित थी। दुबई की जेल में बंद मिशेल के भारत प्रत्यर्पण पर सुनवाई करते हुए पिछले महीने ही दुबई की अदालत ने निचली अदालत का फैसला बरकरार रखते हुए ये माना था कि मिशेल का भारत प्रत्यर्पण किया जा सकता है
बिचौलिए मिशेल को फरवरी 2017 में यूएई में गिरफ्तार कर लिया गया था। मिशेल के वकील ने आरोप लगाया था की भारतीय जांच एजेंसी सीबीआई उनके क्लाइंट पर दबाव बना रही है। हालांकि जांच एजेंसी ने मिशेल के वकील के इन आरोपों को खारिज कर दिया था। ईडी ने मिशेल के खिलाफ जून, 2016 में जारी अपने आरोप पत्र में कहा है कि उसे अगस्ता वेस्टलैंड मामले में 225 करोड़ रुपये की दलाली ली थी।
इस मामले में गुइदो हाश्के और कार्लो गेरोसा के अलावा मिशेल तीसरा कथित बिचौलिया है। अदालत द्वारा क्रिश्चियन मिशेल के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद दोनों जांच एजेंसियों ने इंटरपोल रेड कॉर्नर नोटिस जारी कर दिया था। वीवीआईपी हेलीकाप्टर अगस्ता वेस्टलैंड मामले में 12 चॉपर ख्ररीदे जाने थे। इसके लिए मिशेल समेत तीन बिचौलियों के जरिए कथित रूप से दो भारतीयों को रिश्वत दी गई थी। मिशेल ने दुबई की अपनी कंपनी ग्लोबल सर्विसेज के जरिए यह रकम हासिल की थी।












Click it and Unblock the Notifications