Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अगस्ता वेस्टलैंड: मिशेल की पैरवी करने वाले जोसेफ को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला

नई दिल्ली। इटली की कंपनी अगस्ता वेस्टलैंड के साथ वीवीआईपी चॉपर डील में हुए कथित घोटाले के बिचौलिए क्रिश्चियन मिशेल को बुधवार को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने मिशेल को 5 दिन के लिए सीबीआई कस्टडी में सौंपा है। अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में क्रिश्चियन माइकल का केस लड़ रहे वकील और यूथ कांग्रेस के नेता एके जोसफ को पार्टी और यूथ कांग्रेस के लीगल सेल से हटाया गया। यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता अमरीश रंजन ने इसकी जानकारी दी।

AgustaWestland Case: Christian Michel’s lawyer Aljo Joseph expelled from Congress

इंडियन यूथ कांग्रेस के प्रवक्ता अंबरीश रंजन पांडेय ने कहा- अल्जो के. जोसेफ व्यक्तिगत तौर पर इस केस में उपस्थित हुए। उन्होंने इस केस में पेश होने के लिए यूथ कांग्रेस से कोई संपर्क नहीं किया। इंडियन यूथ कांग्रेस उनके इस कदम का समर्थन नहीं करती है। इंडियन यूथ कांग्रेस ने अल्जो जोसेफ को इंडियन यूथ कांग्रेस के कानून विभाग से हटा दिया है और उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी के निष्कासित कर दिया गया है।

बता दें कि, अगस्ता-वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर घोटाले में बिचौलिए ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन मिशेल की नेशनल यूथ कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट इंचार्ज अल्जो जोसेफ ने क्रिश्चियन की पैरवी कर रहे हैं। इस मामले का सामने आने के बाद जोसेफ ने सफाई देते हुए कहा कि, मैं नेशनल यूथ कांग्रेस के लीगल डिपार्टमेंट का इंचार्ज हूं और एक पेशेवर वकील हूं। मेरा कांग्रेस का सदस्य होना और एक वकील होना दोनों अलग-अलग बाते हैं। मुझसे कोई पैरवी करने के लिए कहता है तो मैं अपने क्लाइंट के लिए पैरवी करता हूं, इसका कांग्रेस से कोई लेना देना नहीं।

उन्होंने कहा कि, मैं सुप्रीम कोर्ट में वकील हूं, जेटली साहब भी तो तरह-तरह के लोगों के केस लड़ते हैं। दुबई और इटली से मिशेल के वकीलों ने मुझसे संपर्क किया तब मैंने केस लड़ने के लिए रजामंदी दी।

गौरतलब है कि पटियाला हाउस कोर्ट में मिलेश के लिए पेश होने के बाद ए के जोसेफ ने कांग्रेस के महासचिव दीपक बाबरिया से पार्टी मुख्यालय में मुलाकात की थी। इस मुलाकात के बाद उनसे जब पूछा गया कि कांग्रेस से उनका क्या कनेक्शन है तो उन्होंने कहा कि वे यूथ कांग्रेस के लीगल विभाग के नेशनल इंचार्ज हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+