Agusta Westland Case: दुबई के कारोबारी राजीव सक्सेना को मेडिकल ग्राउंड पर बेल मिली
नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड मनीलांड्रिंग केस में दिल्ली के पटियाला हाउस कोर्ट ने हाल में प्रत्यर्पित कर लाए गए दुबई के बिजनेसमैन राजीव सक्सेना को नियमित जमानत दी है। यह जमानत मेडिकल ग्राउंड पर मिली है। आपको बता दें कि इससे पहले मेडिकल रिपोर्ट पर विचार करने के बाद कोर्ट ने अंतरिम जमानत पर फैसला की तरीख को सोमवार तक बढ़ा दी थी।

अदालत ने एम्स निदेशक को सक्सेना की सेहत पर विस्तृत रिपोर्ट पेश करने का निर्देश दिया था। आरोपी सक्सेना ने हृदय रोग व कैंसर का हवाला देते हुए जमानत मांगी थी। दुबई से प्रत्यर्पित कर भारत लाए गए सक्सेना को 31 जनवरी को दिल्ली एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया था। पटियाला हाउस कोर्ट के विशेष सीबीआई जज अरविंद कुमार ने एम्स की मेडिकल रिपोर्ट पर विचार करने के बाद सक्सेना की नियमित जमानत पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय कर दी।












Click it and Unblock the Notifications