अगस्ता वेस्टलैंड डील का बिचौलिया गेरोसा इटली में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की कोशिश तेज
अगस्ता वेस्टलैंड: डील का बिचौलिया गेरोसा इटली में गिरफ्तार, भारत प्रत्यर्पण की कोशिश तेज
नई दिल्ली। वीवीआईपी अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले का मुख्य आरोपी कार्लो गेरोसा को इटली में गिरफ्तार कर लिया गया है। कार्लो इटली का ही नागरिक है, उसे वहीं की लोकल अथोरिटी ने गिरफ्तार किया है। प्रवर्तन निदेशालय(ईडी) की अपील पर इंटरपोल के जारी नोटिस पर ये गिरफ्तारी हुई है। ईडी ने अब गेरोसा के भारत प्रत्यर्पण की कोशिशें शुरू कर दी हैं। 3600 करोड़ रुपये के अगस्ता वेस्टलैंड वीवीआईपी हेलिकॉप्टर सौदे में मनी लांड्रिंग करने के मामले में ईडी को गेरोसा की तलाश है।

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, जांच से जुड़े एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कार्लो को कुछ दिन पहल ही इटली में गिरफ्तार किया गया है, इसकी जानकारी इंटरपोल ने दी है। इसके बाद गेरोसा के प्रत्यर्पण के लिए एक इटली को चिट्ठी लिखी जा चुकी है और कूटनीतिक स्तर पर भी उसकी वापसी की कोशिशें शुरू हो चुकी हैं।
खबर के मुताबिक, 70 सला का गेरोसा काफी दिन से स्विट्जरलैंड में था। जिसे इटली पहुंचने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया अगस्ता वेस्टलैंड मामले में कार्लो गेरोसा, ब्रिटिश नागरिक क्रिश्चियन माइकल जेम्स और इटली के गुइडो हश्के बिचौलिया हैं। सीबीआई और ईडी की एक संयुक्त टीम इस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications