कृषि कानूनों को निरस्त करने के अलावा यदि किसानों के पास कोई विकल्प हो तो हम चर्चा को तैयार- कृषि मंत्री तोमर

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि यदि किसानों के पास कृषि कानूनों को निरस्त करने के अलावा यदि कोई विकल्प है तो हम बातचीत करने को तैयार हैं।

नई दिल्ली, 9 जून। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने आज मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कृषि कानूनों के मुद्दे पर मीडिया से बातचीत में कहा कि यदि किसान संगठन कृषि कानूनों को निरस्त करने के बजाय इसका कोई विकल्प देना चाहते हैं तो हम बातचीत करने को तैयार हैं। मालूम हो कि सरकार और किसानों के बीच कृषि कानूनों को लेकर कई बार बातचीत हो चुकी है लेकिन दोनों के बीच कोई सहमति नहीं बन पाई है।

Recommended Video

    Farmer Protest: Narendra Singh Tomar ने Kisan Andolan को लेकर दिया ये बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Singh Tomar

    किसान संगठन जहां एक ओर इन कानूनों को निरस्त करने की मांग कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर केंद्र सरकार इन्हें वापस न लेने के फैसले पर अड़ी हुई है। कृषि कानूनों को लेकर किसान संगठन पिछले लगभग 6 महीने से दिल्ली के बॉर्डर पर आंदोलन कर रहे हैं। पिछले दिनों किसान संगठनों ने पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कृषि कानूनों के मुद्दे पर बातचीत करने के लिए कहा था।

    यह भी पढ़ें: कोरोना की तीसरी लहर से कैसे बच सकता है भारत? WHO की टॉप साइंटिस्ट ने बताया

    कृषि कानूनों को निरस्त करने को लेकर लंबे समय से दिल्ली के बॉर्डर पर जारी कि किसान आंदोलन को और तेज करने की रणनीति पर चर्चा के लिए आज भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत कोलकाता में पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी से भी मुलाकात करेंगे। बता दें कि किसान संगठनों को डर है कि इन कृषि कानूनों के जरिए केंद्र सरकार बड़ी कंपनियों के भारत आने का मार्ग प्रशस्त कर रही है जो छोटे किसानों के लिए मौत की घंटी की तरह होगा।

    खाद्द तेल की कीमत बढ़ने से किसानों का फायदा

    कृषि मंत्री ने सरसों के तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर कहा कि सरसों के तेल की कीमत बढ़ गई है क्योंकि सरकार ने शुद्धता सुनिश्चित करने के लिए तेल में मिलावट बंद कर दी है, इस फैसले से किसानों को फायदा होगा। उन्होंने आगे कहा कि खाद्द तेल की कीमतों पर सरकार की नजर है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+