कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- राहुल गांधी को गांव, गरीब या किसानों के दर्द का कोई अनुभव नहीं है
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर बोले- राहुल गांधी को गांव, गरीब या किसानों के दर्द का कोई अनुभव नहीं है
नई दिल्ली, 26 जुलाई। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों का छह महीने से अधिक समय से आंदोलन चल रहा है। जो पिछले दिनों एक बाद फिर तेज हो गया है। इस किसान आंदोलन में लगभग सभी पार्टियां कूद चुकी हैं। किसानों की ओर से कांग्रेस पार्टी भी खूब बयान बाजी कर रही है। वहीं सोमवार को केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने सोमवार को राहुल गांधी पर हमला बोला।

कांग्रेस के लोग खुद राहुल गांधी के बयानों का मजाक उड़ाते हैं
कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कांग्रेस के लोग खुद राहुल गांधी के बयानों का मजाक उड़ाते हैं। उन्हें गांव, गरीब या किसानों के दर्द का कोई अनुभव नहीं है। राजनीतिक रूप से प्रासंगिक बने रहने के अपने असफल प्रयास में उन्हें दिन-ब-दिन झूठ बोलने की आदत है।
कांग्रेस ने अपने घोषणापत्र में इन्हीं कृषि कानूनों की लाने की बात कही थी
तोमर ने आगे कहा राहुल गांधी को सोचना चाहिए कि जब आपने अपने घोषणापत्र में इन्हीं कृषि कानूनों की लाने की बात कही थी तो आप उस समय झूठ बोल रहे थे कि अभी झूठ बोल रहे हैं। इसके साथ तोमर ने राहुल गांधी को किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा राहुल गांधी किसानों को गुलरने करने और देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश ना करें। उन्होंने कहा इन्हीं आदतों की और ऐसी समझ के कारण वो कांग्रेस के सर्वमान्य नेता नहीं रहे।
तोमर ने किसान यूनियन पर भी बोला हमला
तोमर ने किसान यूनियन पर हमलावर होते हुए कहा कि किसान यूनियन के पास कोई प्रस्ताव नहीं है इसलिए वो चर्चा करने के लिए नहीं आ रहे हैं। भारत सरकार किसान यूनियन के साथ चर्चा करने के लिए हमेशा तैयार है।












Click it and Unblock the Notifications