किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान, कहा- हम 3 कृषि कानूनों में संशोधन के लिए तैयार हैं

किसान आंदोलन पर कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का बड़ा बयान, कहा- हम 3 कृषि कानूनों में संशोधन के लिए तैयार हैं

नई दिल्ली: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा है कि हमारी सरकार तीन कृषि कानून में संशोधन करने के लिए तैयार है। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने यह बयान शनिवार (6 मार्च) को किसान आंदोलन के 100 दिन पूरे होने पर दिया। दिल्ली की अलग-अलग सीमाओं पर तीन नए कृषि कानून के खिलाफ किसान आंदोलन के 100 दिन 6 मार्च को पूरे हो गए। तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के 100 दिन पूरे होने पर शनिवार को हरियाणा में छह लेन वाले कुंडली-मानेसर-पलवल एक्सप्रेस-वे पर किसानों ने नाकाबंदी की। किसानों की मांग है कि सरकार तीन नए कृषि कानून को रद्द कर दे।

Recommended Video

    Farmers Protest : Farm Laws की आलोचना कर रहे विपक्ष पर Narendra Singh Tomar का हमला | वनइंडिया हिंदी
    farmers protest

    एग्रीगेशन के पांचवें राष्ट्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, केंद्र की सरकार प्रदर्शनकारी किसानों की भावनाओं का सम्मान करने के लिए इन कानूनों में संशोधन करने के लिए तैयार है। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि सरकार के संशोधन वाले इस प्रस्ताव का ये मतलब नहीं है कि इन सुधार कृषि कानूनों में कोई कमी थी। हमारी सरकार पर किसानों की भावनाओं को सम्मान करती है।

    कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पिछले महीने फरवरी में भी राज्यसभा में भी यही बयान दिया था। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, पिछले साल 2020 के सितंबर में संसद द्वारा पारित तीन कानून किसानों को बाजार में अधिक कीमत दिलाने में मदद करेगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ये कानून कृषि क्षेत्र में निवेश को भी बढ़ावा देने वाला है। लेकिन कोई भी इस बात पर तैयार नहीं है कि ये विरोध किसानों के हित में नहीं हो सकता है।

    विपक्षी दलों पर भी निशाना साधते हुए नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, जो किसानों के विरोध का समर्थन कर रहे हैं। वो किसानों का भला नहीं चाहते हैं। लोकतंत्र में असहमति के लिए एक स्थान है और विपक्ष के राय और उनके अंतर के लिए भी जगह है, लेकिन क्या ऐसा कोई विरोध होना चाहिए जो राष्ट्र को नुकसान पहुंचा सकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+