भारत बंद से पहले कृषि मंत्री की अपील-'आंदोलन छोड़ वार्ता का रास्ता अपनाएं किसान'

नई दिल्ली, 26 सितंबर: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर इन दिनों मध्य प्रदेश की यात्रा पर हैं। वहां पर मीडिया ने उनसे किसान आंदोनल को लेकर सवाल पूछा, जिस पर उन्होंने कहा कि मैं किसानों से आग्रह करता हूं कि वो आंदोलन छोड़कर वार्ता का रास्ता अपनाएं। सरकार उनके द्वारा बताई गई आपत्ति पर विचार करने के लिए तैयार है। इससे पहले भी कई बार बात हो चुकी है, अगर अभी भी उन्हें लगता है कि कोई बात बची है, तो सरकार बात जरूर करेगी।

Recommended Video

    Bharat Bandh: Narendra Singh Tomar के बातचीत प्रस्ताव पर क्या बोले Rakesh Tikait | वनइंडिया हिंदी
    Narendra Singh Tomar

    वहीं दूसरी ओर नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन जारी है। अब संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेतृत्व के तहत 40 किसान संगठनों ने 27 सितंबर को "भारत बंद" का आह्वान किया है। जिसके तहत सोमवार सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक प्रदर्शन होगा। इस बंद को अखिल भारतीय बैंक अधिकारी परिसंघ (एआईबीओसी) ने भी समर्थन दिया है। ऐसे में उम्मीद है कि बैंकों में सोमवार को काम नहीं होगा। संयुक्त किसान मोर्चा एसकेएम के मुताबिक भारत बंद में श्रमिक संघों, ट्रेड यूनियनों, कर्मचारियों, छात्र संघों, महिला संगठनों और ट्रांसपोर्टरों के संघों को भी शामिल किया जा रहा है।

    विपक्ष का मिल रहा साथ
    किसान संगठन सरकार पर दबाव बनाना चाहते हैं, जिस वजह से उन्हें विपक्ष का भी पूरी तरह से साथ मिल रहा है। आम आदमी पार्टी ने भी किसानों के 'भारत बंद' का समर्थन किया। साथ ही AAP सांसद संजय सिंह ने रविवार को राकेश टिकैत से मुलाकात की। आम आदमी पार्टी ने कहा कि उसके कार्यकर्ता किसानों के साथ-साथ पूरी लड़ाई लड़ेंगे। साथ ही कोशिश करेंगे कि भारत बंद पूरी तरह से सफल हो। उनकी पार्टी यूपी, उत्तराखंड, पंजाब के आगामी चुनावों में ये मुद्दा जोर-शोर से उठाएगी। पहले भी कई बार सीएम केजरीवाल किसानों से मिल चुके हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+