Agnipath Yojana: तीनों सेना प्रमुखों ने अग्निपथ स्कीम पर जताया भरोसा, कहा अधूरी जानकारी के साथ विरोध करना गलत
Agnipath Yojana: तीनों सेना प्रमुखों ने अग्निपथ स्कीम पर जताया भरोसा, कहा अधूरी जानकारी के साथ विरोध करना गलत
नई दिल्ली। भारतीय सेना के तीनों प्रमुखों ने देशभर में अग्निपथ स्कीम के नाम पर हो रहे विरोध प्रदर्शन को गलत बताया है और कहा है कि अधूरी जानकारी के कारण युवा इस योजना का विरोध कर रहे हैं। विरोध प्रदर्शन के बीच तीनों सेना के प्रमुखों ने इस योजान पर भरोसा जताया है और कहा कि सेना भर्ती की ये नई स्कीम युवाओं के हक में है। उन्होंने कहा कि युवाओं को इस योजना को गहनता के साथ समझने की जरूरत है।

आपको बता दें कि देशभर में इस योजना के ऐलान के बाद से ही प्रदर्शन हो रहे हैं, जिसके बाद थल सेना प्रमुख मनोज पांडे ने कहा कि ये योजना युवाओं को देश सेवा का मौका दे रही है। वहीं उन्होंने अग्निपथ योजना के तहत ऊपरी आयु सीमा को 23 वर्ष तक बढ़ाने की केंद्र के फैसले की तारीफ भी की और कहा कि यह कदम उन युवाओं को मौका देगा, जो सेना में शामिल होना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जो लोग प्रदर्शन कर रहे हैं उन्हें इस योजना की पूरी जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि ये स्कीम न केवल युवाओं के लिए बल्कि देश की तीनों सेनाओं के लिए लाभकारी है।
तीनों सेनाओं के भी प्रमुखों ने आज सामने आकर इस स्कीम के लाभ गिनवाए और अग्निपथ योजना को 'परिवर्तनकारी' बताया। नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि इस तरह की हिंसक घटनाएं और प्रदर्शन होने ही नहीं चाहिए। उन्होंने कहा कि ये योजना भारतीय सेना में मानव संसाधन प्रबंधन का सबसे बड़ा परिवर्तन है। उन्होंने कहा कि इस योजना पर उन्होंने लगभग डेढ़ साल तक काम किया है। उन्होंने कहा कि इस योजना को समझने की जरूरत है। इस स्कीम से किसी के भी अवसर कम नहीं होंगे।
वहीं वायुसेना के प्रमुख वी आर चौधरी ने बताया कि इस योजना से इससे अधिक अवसर खुलेंगे। उन्होंने कहा कि मुझे लगता है कि गलत सूचना और योजना की गलतफहमी के कारण विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस योजना के कई लाभ हैं, क्योंकि अग्निवीरों को यह तय करना होगा कि वे आगे सशस्त्र बलों को करियर के रूप में अपनाना चाहते हैं या कोई दूसरी नौकरी। उन्होंने कहा कि इस योजना से युवाओं के बड़े हिस्से को शामिल किया जा सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications