'जब तुम वोट डालने जाओ...', Unacademy के बर्खास्त टीचर के बाद वायरल हुआ बबिता मैडम का वीडियो
Unacademy row Babita madam Video Viral: अनएकेडमी द्वारा बर्खास्त शिक्षक करण सांगवान का 'शिक्षित उम्मीदवारों' को वोट देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चाओं में बना हुआ है। इसी बीच एक अन्य टीचर बबिता मैडम का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह छात्रों को कैसे उम्मीदवारों को वोट देना चाहिए, उसपर बात कर रही हैं।
बबीता मैडम का अपना एक यूट्यूब चैनल है, जो 'ICS A to Z' नाम से है। बबीता मैडम एक आईसीएस कोचिंग सेंटर में भी पढ़ाती हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बबीता मैडम कह रही हैं कि वोट देते वक्त कई बातों को ध्यान में रखना चाहिए। वो ये भी कह रही हैं कि भारत में पढ़े-लिखे नेताओं की जरूरत है।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में बबिता मैडम कहती हैं, 'जब तुम वोट डालने जाओ, तो ये सोचा करो, बेटा, जो आने वाले 5 साल में नौकरियां निकलेगी, जिस हिसाब से भर्ती होगी, स्कूल-कॉलेज कैसे होंगे, क्या विकास होगा, ये सब तुमने इनके हाथ में दे दिया है। क्योंकि यही नौकरी निकालने वाले हैं, यही रोजगार देने वाले हैं, यही स्कूलों और कॉलेज के स्तर पर काम करने वाले हैं।'
बबिता मैडम ने आगे कहा, ''इसलिए बेटा पढ़े-लिखे लोगों को राजनीति में आने की बहुत जरूरत है। हमारे पास ये भी सवाल होता है कि वोट दे किसे...? ये सारे ही एक जैसे हैं।''
बबिता मैडम कहती हैं, 'पहले हम सोचते थे कि कांग्रेस पार्टी अच्छी है... हमने उन्हें 2004-14 तक देश सौंपा लेकिन जनता नाखुश थी... 2014 से 2024 तक जहां हमारे पास भारतीय जनता पार्टी है, वहां पहुंच रही है... हालांकि, जब चुनाव करीब आएंगे, तो वे सभी वही पुराने मुद्दे उठाएंगे। वे एक-दूसरे के अतीत के भ्रष्टाचार को खोदेंगे। लेकिन कोई भी यह कहकर चुनाव नहीं लड़ेगा कि निर्वाचित होने पर वे स्कूल, कॉलेज, स्वास्थ्य सुनिश्चित करेंगे।'












Click it and Unblock the Notifications