मणिपुर में भीड़ ने फूंक दिया घर, केंद्रीय मंत्री ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

मणिपुर में केंद्रीय मंत्री का घर फूंके जाने के बाद उन्होंने अपनी सरकार पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।

मणिपुर में दो गुटों में जातीय संघर्ष के कारण आज भी स्थिति काफी गंभीर बनी हुई है। हालात ये हैं कि पहले राज्य मंत्री के घर को जलाया गया और अब केंद्रीय मंत्री के घर पर भी भीड़ ने आग लगा दी। उपद्रवियों ने मणिपुर की राजधानी इंफाल में केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह के घर में आलग लगा दी। इसके बाद केंद्रीय मंत्री ने अपनी ही सरकार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री आरके रंजन सिंह ने कहा कि राज्य में कानून और व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह से फेल हो गई है। उन्हें ये नहीं समझ आ रहा है कि इसे क्यों टारगेट किया गया। आपको बता दें कि मणिपुर में बीजेपी की सरकार है।

manipur violence

आगे बोलते हुए आरके रंजन सिंह ने कहा कि कोई घरो को तोड़ने की कोशिश करता है या तोड़ता है तो इससे मुझे काफी दुख होता है। मै अपने राज्य के लोगों से इस तरह के व्यवहार की कतई आशा नहीं करता। मै भगवान से भी प्रार्थना करता हूं कि ऐसा दोबारा न हो। जब घर में आग लगाई गई तो दमकल की गाड़ियां उस जगह तक नहीं पहुंच सकीं क्योकि भीड़ ने रुकावटें पैदा की। मुझे ये नहीं समझ आ रहा है कि वे हमला क्यों कर रहे हैं।

वहीं, केंद्रीय मंत्री के घर हमले को लेकर अधिकारियों का कहना है कि सुरक्षा बलों ने इंफाल के न्यू चेकॉन में भीड़ को हटाने के लिए बल का प्रयोग किया। इस दौरान भीड़ पर आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए। आगजनी की इस घटना में किसी के हताहत न होने की खबर है क्योकि जिन घरों में आग लगाई गई वो पहले से खाली थे।

बता दें कि मणिपुर में मेइती और कुकी समुदाय के बीच जातीय हिंसा में 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। वहीं, ये हिंसा अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+