अब प्रियंका चोपड़ा का वीडियो वायरल, बोली- दिल को सुकून देती है अजान
वीडियो में प्रियंका कह रही हैं कि भोपाल में शाम के वक्त मस्जिदों से आती अजान की आवाज से सुन उनको बेहद शांति मिलती है और ये उन्हें बहुत पसंद है।
नई दिल्ली। बॉलीवुड के जाने-माने गायक सोनू निगम के अजान से नींद में खलल पड़ने की बात कहते हुए किए गए ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर लगातार लोग इसको लेकर भिड़े हुए हैं। कई स्टार के पुराने वीडियो भी शेयर किए जा रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा का अजान को लेकर एक ऐसा ही वीडियो इन दिनों वायरल हो रहा है। ये वीडियो उस समय का है, जब प्रियंका भोपाल में गंगाजल-2 की शूटिंग कर रही थीं।

वीडियो में प्रियंका कह रही हैं कि भोपाल में शाम के वक्त मस्जिदों से आती अजान की आवाज से सुन उनको बेहद शांति मिलती है और ये उन्हें बहुत पसंद है। 'गंगाजल-2' की शूटिंग के लिए प्रियंका करीब 20 दिनों तक भोपाल में रहीं थीं।
वीडियो में प्रियंका कह रही हैं कि वह रोजाना शूटिंग खत्म करने के बाद शाम को होटल की छत पर पहुंच जाती थीं और शाम को जब एक साथ चार-पांच मस्जिदों से अजान की आवाज आती थी तो उन्हें एक अलग ही दुनिया का अहसास होता था और वो शाम को अजान का इंतजार करती थीं। देखिए वीडियो












Click it and Unblock the Notifications