रश्मिका, कैटरीना के बाद डीपफेक के जाल में फंसे बिजनेस टायकून रतन टाटा, सट्टा बाजार को प्रमोट करते दिखे
Ratan Tata Deepfake Video: साल 2023 जाते-जाते डीपफेक एक बड़ी मुसीबत बनकर उभर रहा है। रश्मिका मंदाना से शुरू हुआ डीपफेक तस्वीरों और वीडियोज का सिलसिला दिन बदलने के साथ बढ़ता ही जा रहा है। हाल ही में प्रतिष्ठित बिजनेसमैन रतन टाटा के एक डीपफेक वीडियो ने सुर्खियां बटोरी हैं। इस डीपफेक का परिणाम कुछ ऐसा हो रहा है कि ये लोगों को भ्रामक ऑनलाइन सट्टेबाजी के घोटाले की ओर लेकर जा रहा है।
रश्मिका, कैटरीना के बाद रतन टाटा
बीते दिनों अभिनेत्री रश्मिका मंदाना, कैटरीना कैफ और काजोल के भी कई डीपफेक क्लिप वायरल हुए थे। लेकिन ये सिर्फ क्लिप थे। लेकिन अब एआई के सस्ते और ज्यादा आसानी से किए जाने के बाद डीपफेक के मामले लोगों को मिसलीड भी कर रहे हैं। इससे न सिर्फ किसी की रेपुटेशन खराब हो सकती है बल्कि ये ऑनलाइन फ्रॉड जैसी चीजों को बड़ी ही आसानी से बढ़ा भी रहा है।

क्या है रतन टाका का डीपफेक?
रतन टाटा के डीपफेक में उन्हें ऑनलाइन सट्टेबाजी कोच का समर्थन करते दिखाया गया है। वे दर्शकों से आमिर खान नामक एक शख्स द्वारा चलाए जाने वाले टेलीग्राम चैनल में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं। ये घटना वित्तीय धोखाधड़ी और घोटालों को बढ़ावा देने में डीपफेक टेक्नोलॉजी के बढ़ते खतरे को उजागर करती है।
सट्टा बाजार से दिया जाता है लालच
जब टेलीग्राम चलाने वाले शख्स के बारे में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि खान वह एक टेलीग्राम चैनल चलाता है, जिसका उपयोग करके वो यूजर्स को एविएटर नामक पैसे-सट्टेबाजी गेम के जरिये रोजाना अच्छी खासी रकम कमाने का वादा करके लुभाता है।
हालांकि, टेलीग्राम चैनल एक लिंक शेयर करता है, जो यूजर्स को एक अलग प्लेटफॉर्म पर रीडायरेक्ट करता है। यहां पर फोन नंबर और कुछ पर्सनल जानकारी मांगी जाती है। इसके बाद यूजर्स के सेंसेटिव डेटा को कलेक्ट किया जाता है।












Click it and Unblock the Notifications