#PriyaPrakashVarrier : जानिए उन जनाब को जिन्हें प्रिया प्रकाश की तरकश नैनों ने किया घायल...
Recommended Video

नई दिल्ली। इस बार जितनी बातें लोगों ने वैलेंटाइन-डे की नहीं की, उससे कहीं ज्यादा बातें अभिनेत्री प्रिया प्रकाश की कर डाली हैं, उनके इशारों, उनकी हंसी, उनकी अदाओं की बातें इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। 18-वर्षीय प्रिया मलयाली फिल्म 'ओरू अदार लव' के अपने गाने की क्लिप से रातोंरात सोशल मीडिया की हॉट क्वीन बन गई हैं। आपको यकीन नहीं होगा लेकिन से सच है कि मात्र 24 घंंटे के अंदर फोटो शेयरिंग साइट 'इंस्टाग्राम' पर उन्हें 32 लाख नए लोगों ने फॉलो करना शुरू कर दिया है लेकिन प्रिया की इस सफलता में केवल प्रिया का हाथ नहीं है इसलिए जिक्र यहां उसका भी होना चाहिए जिसके जरिए प्रिया इस वक्त इंटरनेट सनसनी बनी हैं।

एक्टर रोशन अब्दुल रहूफ
जी हां आपने ठीक समझा, हम बात कर रहे हैं, एक्टर रोशन अब्दुल रहूफ की, जिनके साथ प्रिया अपने गाने की क्लिप में नजर आ रही हैं। कहना गलत ना होगा कि प्रिया की अदाएं अगर कातिलाना है तो राकेश भी कुछ कम नहीं, उनकी शर्म, उनकी हंसी और उनके इशारों में वो मादकता है जो किसी को भी घायल कर दे इसलिए प्रिया के साथ राकेश का भी जिक्र बनता है।
रिऐलिटी शो 'डांस सीज़न 3'
आपको बता दें कि ऐक्टर रोशन अब्दुल रहूफ एक थियेटर आर्टिस्ट, परफॉर्मर और डांसर हैं और उनकी उम्र मात्र 19 साल है। रोशन मलयालम डांस रिऐलिटी शो 'डांस सीज़न 3' का भी हिस्सा रह चुके हैं। ।

'सेल्फी मैडनेस'
इसके बाद उन्होंने 'सेल्फी मैडनेस' के नाम से अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था, जिसमें वह अपने भाई और दोस्तों के साथ कई मलयाली और हिन्दी सॉन्ग पर डांस के वीडियो शेयर करते हैं।

काफी प्रतिभाशाली रोशन
रोशन को जानने वाले उन्हें काफी प्रतिभाशाली मानते हैं और कहते हैं कि वो लंबी रेस का घोड़ा है। इस वक्त रोशन का पूरा ध्यान अपने करियर पर हैं। टीन एज गर्ल्स की पहली पसंद बने रोशन फिलहाल तो सिंगल हैं और उनके सपने काफी हाई लेवल के हैं। उनकी प्रतिभा की छोटी से झलक वायरल क्लिप में दिख गई है, इसलिए प्रिया के साथ-साथ रोशन का भी नाम होना चाहिए, क्यों सही कह रहे हैं ना हम।












Click it and Unblock the Notifications