पीएम मोदी के बाद आरएसएस प्रमुख ने कहा महिलायें बच्चे पैदा करने की फैक्ट्री नहीं
कानपुर। पहले प्रधानमंत्री और अब आरएसएस ने धर्म की आड़ में नफरत फैलाने वालों पर तीखा हमला बोला है। आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने बीजेपी सांसद साक्षी महाराज द्वारा हिंदू महिलाओं के 4 बच्चे पैदा करने वाले बयान की कड़ी आलोचना की है। कानपुर में एक कार्यक्रम में बोलते हुए भागवत ने कहा कि हिंदू माताएं फैक्ट्री नहीं हैं जो 4 बच्चे पैदा करें।

मोहन भागवत ने कहा कि किसे कितने बच्चे हों ये किसी का व्यक्तिगत फैसाल हो सकता है। इस पर किसी को भी कुछ कहने का अधिकार नहीं है। भागवत ने कहा कि ऐसे वाहियात बयान देने से वह किसी को रोक नहीं सकते हैं लेकि लोगों को ऐसे बयान देने से पहले सोचना चाहिए।
गौरतलब है कि पिछले महीने भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने हिंदू माताओं को चार बच्चे पैदा करने सलाह दी थी। उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने अपने विवादित बयान में कहा था कि हिंदू धर्म की रक्षा के लिए हिंदू माताओं को कम-से-कम चार बच्चे पैदा करने चाहिए। उन्होंने कहा कि हिंदुओं को चार बच्चे पैदा करने चाहिए। एक बच्चा सेना में भर्ती करने के लिए। एक को संतों को देने के लिए और अन्य दो को परिवार की देखभाल के लिए।












Click it and Unblock the Notifications