पेट्रोल-डीजल के बाद अब CNG के भी बढ़े दाम, दिल्ली-NCR में नई दरें आज रात से लागू
नई दिल्ली। पेट्रोल-डीजल कीा बढ़ती कीमतों के बीच दिल्ली-एनसीआर के लोगों को एक और झटका लगा है। दिल्ली-एनसीआर में सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी गई है। दिल्ली में अब सीएनजी 1.36 रुपए प्रति किलो और एनसीआर में सीएनजी 1.55 रुपए प्रति किलोग्राम महंगी हो गई है।

इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। बढ़ी गई कीमतें आज रात से लागू हो जाएगी। सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में सीएनजी 41.97 प्रति किलो और नोएडा, गाजियाबाद 48.60 प्रति किलो हो जाएगा।
आपको बता दें कि पिछले 15 दिनों से पेट्रोल-डीजल की कीमत में लगातार हो रही बढ़ोतरी जारी है। सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गया, जबकि डीजल की कीमतें 69.17 रुपए रही। पेट्रोल-डीजल के बाद सीएनजी की कीमत में की गई इस बढ़ोतरी से जनता को दोहरी मार झेलनी पड़ेगी।












Click it and Unblock the Notifications